बागपत: चाट खाने आए ग्राहक को लेकर आपस में भिड़े दुकानदार, जमकर चले लाठी-डंडे, एक दर्जन घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बड़ौत में सोमवार को चाट व जूस की दुकान पर जमकर हंगामा हुआ। यहां चाट खाने आए ग्राहक को लेकर दो दुकानदारों में कहासुनी हो गई जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया।
दोनों दुकानों के मालिकों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। पुलिस दोनों पक्षों के आठ लोगों को पकड़कर कोतवाली ले आई। मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है।
जानकारी के अनुसार बड़ौत नगर में अतिथि भवन के नजदीक स्थित दुर्गा फ्रूट जूस काॅर्नर और नवदुर्गा चाट भंडार विक्रेताओं के बीच सोमवार को चाट खाने आए ग्राहक को लेकर आपस में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि चाट विक्रेता व दुकान के कर्मचारी लाठी-डंडे और सरिया लेकर आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते एक-दूसरे पर प्रहार शुरू कर दिया।
यह झगड़ा सरेआम और भरे बाजार में हुआ, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चाट खाने आए अन्य ग्राहकों में भगदड़ मच गई। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे को सड़क पर गिरा-गिरा कर मारा। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के आठ लोगों को पकड़कर कर कोतवाली ले गई।
सीओ एमएस रावत ने बताया कि दो चाट की दुकानें थीं, ग्राहक को बुलाने को लेकर दोनों दुकानदार आपस में भिड़ गए। चाट विक्रेताओं के बीच हुए संघर्ष में दोनों पक्षों से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, इस मामले में दोनों ही पक्षों ने कोतवाली पर एक-दूसरे खिलाफ तहरीर दी है। दोनों पक्षों के आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/