यूपी: सवारी भरने को लेकर भिड़े मैजिक संचालक व रोडवेज कर्मचारी, जमकर हुई मारपीट, बस स्टैंड पर मची अफरा-तफरी
Baghpat News : सवारी भरने को लेकर मैजिक संचालक व रोडवेज कर्मचारारियों में मारपीट हो गई। इस दौरान बस स्टैंड पर अफरा-तफरी मच गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के बड़ौत में बावली चुंगी बस स्टैंड पर बुधवार को सवारी भरने को लेकर मैजिक संचालक व रोडवेज कर्मचारारियों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस संचालन प्रभारी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद रोडवेज कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया और हाईवे को अवरुद्ध करने का प्रयास किया।
इस दौरान तकरीबन तीन घंटे बसों का संचालन नहीं हुआ। इस कारण बस स्टैंड पर खड़े यात्री बिलबिला उठे। हालांकि बाद में मामला बढ़ता देख पुलिस ने बस संचालन प्रभारी को छोड़ दिया, तब जाकर बसों का संचालन हो सका।
बुधवार सुबह बावली चुंगी बस स्टैंड पर कुछ मैजिक संचालक पहुंचे और सवारियों को मैजिक में बैठाने लगे, तभी कुछ रोडवेज कर्मचारियों ने इसका विरोध किया। इसको लेकर कहासुनी के बाद उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। इससे वहां पर खड़े यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बावली चुंगी पर तैनात बस संचालन प्रभारी प्रमोद पुत्र सत्यपाल निवासी आवास विकास कॉलोनी को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। इसको लेकर रोडवेज कर्मचारियों में रोष पनप गया और उन्होंने हंगामा शुरू करते हुए हाईवे भी जाम करने का प्रयास किया। इस दौरान तकरीबन तीन घंट तक बसों का संचालन बंद रहा।
इससे पुराने दिल्ली बस स्टैंड, बावली चुंगी बस स्टैंड सहित अन्य बस स्टैंडों पर खड़े यात्री बिलबिला उठे। यात्रियों को मजबूरन अपने निजी वाहनों को बुलाकर अपने गतंव्य तक पहुंचना पड़ा। हालांकि बाद में मामला बढ़ता देख कोतवाली पुलिस बैकफुट पर आई और उन्हें बस संचालन प्रभारी प्रमोद को छोड़ना पड़ा। इसके बाद बसों का संचालन हो सका।
मैजिक संचालक व रोडवेज कर्मचारियों में मारपीट की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद बस संचालन प्रभारी प्रमोद को हिरासत में ले लिया गया, लेकिन कोई तहरीर नहीं आई। बाद में प्रमोद को छोड़ दिया गया। - इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह बड़ौत
यह भी पढ़ें: मेरठ: बाइक में तमंचा रखते सीसीटीवी में कैद हुआ सिपाही, युवक को थाने में बैठाया, परिजनों का IG दफ्तर पर हंगामा
पुलिस की मिलीभगत से मैजिक संचालक रोडवेज बस स्टैंड से सवारियां भरते हैं। यह गलत है, इससे विभाग को नुकसान पहुंच रहा है। इस संबंध में एसपी से जल्द वार्ता की जाएगी। - रामदास एआरएम बड़ौत
यह भी पढ़ें: यूपी: थप्पड़ कांड के बाद मेरठ में शिक्षक पर बच्चे की चोटी काटने का आरोप, हिंदू संगठनों में रोष, पंचायत