{"_id":"6112c8868ebc3e737f4ade36","slug":"fight-between-constable-and-toll-workers-over-toll-baghpat-news-mrt551263380","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल को लेकर सिपाही व टोल कर्मियों के बीच मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल को लेकर सिपाही व टोल कर्मियों के बीच मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिपाही ने टोल कर्मियों पर लगाया लूट का भी आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला । जिवाना टोल प्लाजा पर टोल को लेकर दिल्ली पुलिस के सिपाही व टोल कर्मियों के बीच मारपीट हो गई। सिपाही ने टोल कर्मियों पर मारपीट करने व उसकी पत्नी की चेन लूटने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है ।
दीपक पुत्र सुखबीर निवासी गांगनौली दिल्ली पुलिस में सिपाही है। उसने बताया कि वह मंगलवार को अपने परिवार के साथ गाड़ी में अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। जब वह जिवाना टोल प्लाजा पर पहुंचा तो उसने आई कार्ड दिखाते हुए टोल कर्मियों से निकल जा जाने के लिए कहा लेकिन टोल कर्मी टोल वसूल कर ही गाड़ी ले जाने देने की जिद पर अड़ गए। जब वह बैरियर हटाकर अपनी गाड़ी निकालने लगा तो टोल कर्मी उसकी गाड़ी के आगे खडे़ हो गये और गाली गलौच कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि एक टोल कर्मी बीच-बचाव में आई उसकी पत्नी की गले की चेन छीनकर खेतों की ओर फरार हो गया । दीपक ने टोल कर्मी के खिलाफ मारपीट व पत्नी की चेन लूटने की तहरीर दी है। टोल इंचार्ज दीपक बामनौली का कहना है कि टोल कर्मचारी अपनी ड्यूटी कर रहा था। चेन लूटने का आरोप गलत है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज देख सकती है। इंस्पेक्टर मगनवीर का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।