{"_id":"679a80a3460758bac6010c32","slug":"fifteen-injured-were-discharged-eight-are-still-critical-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-125602-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पंद्रह घायलों को मिली छुट्टी, आठ अभी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पंद्रह घायलों को मिली छुट्टी, आठ अभी गंभीर
Thu, 30 Jan 2025 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल रीता जैन । संवाद
बड़ौत/बागपत। बड़ौत में मोक्ष कल्याण निर्वाण महोत्सव के दौरान लकड़ी का 65 फीट ऊंचा मचान टूटने से हुए हादसे के पंद्रह घायलों को अस्पताल से बुधवार को छुट्टी मिल गई। जबकि आठ की हालत गंभीर बनी हुई है। उनको मेरठ और दिल्ली के अस्पताल में रेफर किया गया है। घटनास्थल को सील करके पुलिस बल तैनात कर दिया गया और हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच भी अधिकारियों ने शुरू कर दी।
दिगंबर जैन काॅलेज के मैदान मानस्तंभ के ऊपर तक पहुंचने के लिए बांस और बल्लियों से बनाया गया 65 फीट ऊंचा व 117 फीट लंबा मचान मंगलवार सुबह टूट गया था। यह हादसा तब हुआ था, जब भगवान आदिनाथ को मोक्ष कल्याणक का लड्डू चढ़ाने के लिए मचान पर एक साथ सैंकड़ों श्रद्धालु चढ़ गए थे। इसमें सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि घायल हुए करीब 70 श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इनमें से करीब 40 लोगों को उपचार कर पहले ही दिन घर भेज दिया गया तो अन्य का उपचार चल रहा था। इनमें से पंद्रह घायलों की हालत ठीक होने पर छुट्टी मिल गई। वहीं मृतक विपिन जैन की मां अंजू जैन निवासी गांधी मार्ग बड़ौत को दिल्ली, मृतक कमलेश जैन के पति सुरेश चंद जैन निवासी गुराना मार्ग बड़ौत को मेरठ, विधि जैन, अतुल जैन, निधि जैन, पुजारी वंसराज जैन, कमला जैन को दिल्ली, दीपक जैन को दिल्ली के अस्पताल में रेफर किया।