फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fever persisted for five days and body weakness increased the trouble

Baghpat News: बुखार पांच दिन तक जकड़ रहा शरीर में कमजोरी से बढ़ी परेशानी

Thu, 27 Feb 2025 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 27 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Fever persisted for five days and body weakness increased the trouble
बागपत के जिला अस्तपाल में भर्ती मरीज। संवाद
बागपत। मौसम में बदलाव के कारण बुखार लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। यह बुखार भी पूरे पांच दिन तक लोगों को जकड़कर रखता है। उसके बाद भी शरीर में कमजोरी से परेशानी बढ़ रही है और इस तरह करीब बीस दिन बाद लोग सामान्य हो रहे हैं। इसलिए ही लोगों को बचाव के साथ ही खानपान बेहतर रखने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

यहां दिन में गर्मी व सुबह-शाम अभी थोड़ी ठंड होने के कारण लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे है। जिनमें सबसे ज्यादा लोगों को बुखार जकड़ रहा है। जहां जिला अस्पताल में बुखार के दस से ज्यादा मरीज भर्ती है तो वहां उपचार कराने के लिए बुखार पीड़ित करीब 150 मरीज पहुंचते हैं।
विज्ञापन

बुखार जहां करीब पांच दिन में ठीक हो जाता है, वहीं उसके बाद भी मरीजों की परेशानी कम नहीं हो रही है। क्योंकि उसके बाद काफी दिनों तक लोगों को शरीर में कमजोरी महसूस होती है और खानपान बेहतर नहीं करने पर मर्ज दूर नहीं हो रहा है। इसलिए चिकित्सक उनको खानपान बेहतर करने की सलाह दे रहे हैं, जिससे शरीर दोबारा से पहले की तरह सामान्य हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed