फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   female employee scorched during training

पावरलूम फैक्ट्री में आग बुझाने के प्रशिक्षण में महिला कर्मचारी झुलसी

Fri, 04 Jun 2021 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
female employee scorched during training
खेकड़ा (बागपत)। नगर स्थित वीवटेक्स ओवरसीज फैक्टरी में शुक्रवार सुबह आग बुझाने का प्रशिक्षण लेते समय एक महिला कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने उसे रोहिणी दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

नगर में पावरलूम और हैंडलूम की करीब एक दर्जन बड़ी इकाई हैं। वीवटेक्स ओवरसीज फैक्टरी में सुबह करीब आठ बजे महिला कर्मचारियों को आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। फैक्टरी के सैफ्टी ऑफिसर ने पहले खुद आग लगाकर उसे बुझाकर दिखाया। इसके बाद फैक्टरी के कर्मचारियों को आग बुझाने के टिप्स दिए। तत्पश्चात फैक्टरी की महिला कर्मचारियों से आग बुझाने के लिए कहा।
विज्ञापन

इस दौरान खेकड़ा निवासी एक महिला कर्मचारी ने जैसे ही सिलिंडर में लगाकर उसे बुझाने का प्रयास किया। इसी दौरान उसके कपड़ों ने आग पकड़ ली। इससे फैक्टरी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। टीम के सदस्यों ने आनन-फानन में आग बुझाई। हालांकि तब तक उसका एक हाथ, कमर और मुंह बुरी तरह झुलस चुका था। फैक्टरी के कर्मचारी उसे उपचार के लिए नगर में निजी चिकित्सक के क्लीनिक पर ले गए। वहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने युवती को रोहिणी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, वीवटेक्स ओवरसीज के मालिक गौरव जैन ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान हादसा हुआ। पीड़ित को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। वहीं, इस संबंध में एफएसओ मदनपाल यादव का कहना है कि इस दुर्घटना की जानकारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed