फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Feel proud to be a voter

मतदाता होने पर करें गर्व महसूस

Wed, 09 Feb 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Feel proud to be a voter
बोले स्कूल संचालक-लोकतंत्र के इस पर्व में दें अपने मत की आहूति
विज्ञापन

बड़ौत। लोकतंत्र में मतदान सबसे बड़ा दान है। मत हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है। इसे हमें जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। यह कहना है नगर के स्कूल संचालकों का।
गायत्री देवी कॉलेज के डायरेक्टर कपिल तोमर ने कहा कि मत बहुमूल्य है, इसका सही इस्तेमाल करें। उन्होंने अपील की कि आगामी 10 फरवरी को अपने घरों से निकलेंगे और अपने अगल-बगल के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।
चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. संजीव आर्य ने कहा कि लोगों के मतदान न करने से ऐसे लोग चुनाव जीत जाते हैं, जो आम पब्लिक के हितों की रक्षा नहीं करते हैं। ऐसे में सभी की जिम्मेदारी है कि शिक्षित, जिम्मेदार प्रत्याशियों को अपना शत-प्रतिशत मतदान करें।
विज्ञापन

सैंट आरवी कान्वेंट स्कूल की निदेशिका चारु जैन का कहना है कि चुनाव में मतदाताओं को जागरूक होकर मतदान करना चाहिए, इससे सही प्रत्याशी का चयन हो पाता है। अपनी स्वेच्छा से सही प्रत्याशी का चयन करें। सभी को मतदान करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राव फारूख का कहना है कि लोगों को जाति धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्रहित के लिए मतदान करना चाहिए। कहा कि राष्ट्र तभी सुरक्षित रहेगा, जब एक राष्ट्रवादी सरकार आएगी। इसलिए राष्ट्र के लिए मतदान करना हम सभी का कर्तव्य है।
माउंट लिटरा स्कूल के संस्थापक हंस कुमार जैन ने कहा कि अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। हमें ऐसा प्रत्याशी चुनना चाहिए जो शिक्षित और जनता के प्रति गंभीर हो। 2लोकतंत्र के इस त्यौहार में प्रत्येक मतदाता अपने मत का प्रयोग कर मतरुपी आहुति देने का काम करें।
ग्रोवेल स्कूल के डायरेक्टर विश्वास चौधरी का कहना है कि ऐसा प्रत्याशी चुने जो हर परिस्थितियों में राष्ट्र हित को प्रथम रखे। आम आदमी को मूलभूत सुविधाएं शिक्षा स्वास्थ्य, रोजगार एवं सड़कों और पेयजल को बिना भेदभाव उपलब्ध कराए।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यहां की संघीय सरकार प्रत्येक 5 वर्ष के अंतराल पर चुनाव के माध्यम से चुनी जाती है। सभी नागरिकों को मतदान प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए।
चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने कहा कि हमें मतदाता होने पर गर्व महसूस करना चाहिए। कहा कि आम नागरिक अपने कर्तव्य को समझते हुए मतदान अवश्य करें।

लॉर्ड महावीरा एकेडमी के प्रधानाचार्य विक्रम डांगी ने कहा कि मतदान कर देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को अवश्य निभाएं। ताकि देश की निष्पक्ष स्वतंत्र और शांतिपूर्ण चुनाव कराने की लोकतांत्रिक परंपरा में पूर्णता पारदर्शिता बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed