फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fear of spreading infectious disease from the pond in Karmaalipur Garhi

कर्मअलीपुर गढ़ी में तालाब से संक्रामक रोग फैलने का डर

Sat, 09 Apr 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Fear of spreading infectious disease from the pond in Karmaalipur Garhi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमीनगर सराय। कर्मअलीपुर गढ़ी गांव में कई वर्षों से तालाब की सफाई और खोदाई नहीं हुई है। तालाब का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर रास्तों और घरों में भर गया है। जिससे लोगों को गुजरने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव व गंदगी के कारण ग्रामीणों को संक्रमण फैलने का डर सता रहा है। ऐसा नहीं है कि अधिकारी इससे अनजान हैं, इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने पंचायती राज्यमंत्री को पत्र भेजकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि तालाब का पानी रास्तों से होकर घरों तक पहुंच गया है। जिससे लोगों का रास्तों से गुजरना मुश्किल है। जलभराव और गंदगी के कारण गांव में संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीण तालाब की सफाई कराने की मांग को लेकर ग्राम प्रधान से लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कई बार की जा चुकी शिकायत
तालाब की सफाई और खोदाई न होने से रास्तों में जलभराव के कारण लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। इस बारे में ग्राम प्रधान से लेकर उच्चाधिकारियों तक से शिकायत की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है। - विनोद सैनी
विज्ञापन
विज्ञापन

सता रहा संक्रमण का खतरा
तालाब का गंदा पानी रास्तों से लेकर घरों तक पहुंच गया है। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे गांव में संक्रमण फैलने का डर सता रहा है। समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए। - प्रवीण कुमार
फसलें हो रहीं खराब
तालाब का गंदा पानी रास्तों से होकर खेतों में भर रहा है। जिससे फसल खराब हो रही हैं। इसके चलते किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं किया जा रहा है। - भगवती

रास्तों से गुजरना मुश्किल
रास्ते में जलभराव के कारण गुजरना मुश्किल हो गया है। गंदे पानी के कारण पैरों में एजर्ली और खुजली संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं। ग्राम प्रधान से लेकर अधिकारियों तक शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। -प्रकाशी
अधिकारियों को अवगत करा दिया
तालाब की सफाई और खोदाई के लिए विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। - जगबीर सैनी, ग्राम प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed