फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fault in token machine, many trains delayed

टोकन मशीन में आया फाल्ट, कई ट्रेनें लेट

Tue, 14 Jan 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fault in token machine, many trains delayed
टोकन मशीन में आया फाल्ट, कई ट्रेनें लेट
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। लोनी और खेकड़ा के बीच सोमवार की सुबह साढे़ नौ बजे अचानक टोकन मशीन में फाल्ट आ गया। इसके चलते जनता एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर खड़ा करना पड़ा। मीमो देकर ट्रेनों को रवाना किया गया।
रेलवे स्टेशन मास्टर रमेश कुमार ने बताया कि ट्रेनों के संचालन के लिए टोकन सिस्टम होता है। प्रत्येक स्टेशन पर टोकन मशीन होती है। इसमें से निकलने वाले टोकन को सभी आने-जाने वाली ट्रेनों को ड्राइवरों को देकर रवाना किया जाता है। बताया कि सोमवार को टोकन मशीन के केबल में फाल्ट आ गया। इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलने पर मैकेनिक की टीम ने मौके पर पहुंचे फाल्ट को दूर कराया। इस कारण सुबह से दोपहर तक जनता एक्सप्रेस, 51910, 54475 आदि ट्रेनें मीमो यानि लिखित पत्र द्वारा ही चलाई गई। इस वजह से कई ट्रेनें लेट हुई।
विज्ञापन

कोहरे का भी लगा ब्रेक
खेकड़ा। दिल्ली से शामली, सहारनपुर, हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन दो घंटे देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 54475 यात्री ट्रेन का खेकड़ा स्टेशन पर पहुंचने का समय 11 बजे निर्धारित है। सोमवार को यह ट्रेन दो घंटे विलंब से दोपहर एक बजे खेकड़ा रेलवे स्टेशन पहुंची। परेशान यात्री मिंटू, अजीत, प्रवीण, सुंदर, इरफान, रवि, महेश आदि ने रेलवे अधिकारियों से ट्रेनों का संचालन समय से कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed