फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fasting ends, farmers show strength in rehearsal of Tricolor Tractor Yatra

उपवास खत्म, तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा के रिहर्सल में किसानों ने दिखाई ताकत

Fri, 22 Jan 2021 10:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Fasting ends, farmers show strength in rehearsal of Tricolor Tractor Yatra
तिरंगे के साथ चमरावल-ढिकौली मार्ग पर ट्रैक्टर रैली निकालते किसान। - फोटो : BAGHPAT
- ढिकौली क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों के पांच सौ से अधिक ट्रैक्टरों से निकाली गई रैली
विज्ञापन

- रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह, ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुर्जर ने खत्म कराया उपवास
अमर उजाला ब्यूरो
चांदीनगर (बागपत)। ढिकौली में किसानों का सामूहिक उपवास खत्म हो गया है। रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह, बागपत ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुर्जर और जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका ने किसानों को जूस पिलाकर उपवास खत्म कराया। चांदीनगर क्षेत्र के बीस से अधिक गांव के किसानों ने पांच सौ ट्रैक्टरों के साथ तिरंगा यात्रा का रिहर्सल किया।
ढिकौली में बैठे किसानों का उपवास शुक्रवार दोपहर दो बजे खत्म हो गया। किसानों के बीच पहुंचे रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार को कानून वापस लेने होंगे। किसान पीछे हटने वाले नहीं है। उन्होंने किसानों का उपवास खत्म कराया। इसके बाद दिल्ली बॉर्डर पर कृषि सुधार कानून के विरोध में अड़े किसानों को समर्थन देते हुए चांदीनगर क्षेत्र के बीस से अधिक गांव के किसानों ने तिरंगा ट्रैक्टर रैली निकाली। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका ने कहा कि शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर एतिहासिक तिरंगा रैली निकाली जाएगी, इसके लिए किसानों ने रिहर्सल किया है। रैली ढिकौली, ललियाना, मंसूरपुर, पटोली, मेवला, चमरवाल ललियाना समेत अन्य गांव से होकर गुजरी। अध्यक्षता महेंद्र त्यागी और संचालन सूबेदार सूबे सिंह ने किया। कैप्टन राज सिंह, जयवीर सिंह तोमर, ओमवीर ढाका, अशोक प्रधान, विनोद प्रधान, जितेंद्र धामा, अजित सिंह, महक सिंह, जयकुमार प्रधान, वीरपाल, देवेंद्र, हरपाल, सतेंद्र, धर्मवीर, ओमबीर, कृष्ण, राजकुमार दरोगा, जीत सिंह और राजेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेगा रालोद : यशवीर सिंह
बागपत। रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। कृषि कानूनों से किसानों को बड़ा नुकसान है, लेकिन सरकार जिद्दी रवैया नहीं छोड़ रही है। बागपत ब्लॉक में पत्रकारों से बातचीत में यशवीर सिंह ने कहा कि किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर रालोद कार्यकर्ता गणतंत्र दिवस की तैयारियों में जुटे हैं। परेड में शामिल होंगे। किसान एकजुट रहें, हर हाल में किसानों की जीत होगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन पूरे देश का किसान एक हो गया है। सरकार को हर हाल में काला कानून वापस लेना होगा। पूर्व विधायक डॉ अजय तोमर, बागपत ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुर्जर, प्रदेश महासचिव राजकुमार त्यागी, वीरेंद्र सोिंह, सुधीर नैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed