फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers worried due to rise in water level of Yamuna

यमुना का बढ़ने लगा जलस्तर, किसानों की चिंता बढ़ी

Sun, 31 Jul 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers worried due to rise in water level of Yamuna
बागपत : जागोस गांव के खादर में यमुना के बढ़े जलस्तर से नष्ट हुई फसल दिखाते किसान। - फोटो : BARAUT
यमुना का जलस्तर बढ़ने से किसान चिंतित
विज्ञापन

बड़ौत। यमुना का जलस्तर बढ़ने से किनारे स्थित खेतों में फसल को नुकसान होने की आशंका को लेकर किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। हालांकि अभी तक क्षेत्र में कहीं से भी फसल को नुकसान होने की कोई सूचना नहीं है।
जनपद में खेड़ा हटाना, कोताना, टांडा, कूड़ी, छपरौली, बदरखा, ककौर, शबगा, लुहारी, राजपुर, खामपुर के अलावा सिसाना, काठा, नंगला बहलोलपुर, गौरीपुर, नैथला समेत अन्य गांवों के किसानों यमुना खादर में हजारों बीघा भूमि पर गन्ना, ज्वार के अलावा मिर्च, लौकी, टमाटर, भिंडी सहित अन्य सब्जियों की फसल उगाई है। पहाड़ों पर हो रही बारिश और हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

कोताना के किसान रामबीर, जागोस के किसान अनिल, देवेंद्र, रामकुमार का कहना है कि हर साल यमुना का जल स्तर बढ़ने से लाखों रुपये की गन्ने, ज्वार के अलावा सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचता है। खामपुर गांव के किसान जयवीर, राजपुर के किसान संजीव, भंवर सिंह, रामफल कश्यप आदि का कहना है कि हथिनीकुंड बैराज से लगातार पीनी छोडे़ जाने से उनकी फसल तक भी पानी पहुंच जाएगा। जलस्तर बढ़ने से भूमि का कटान भी शुरू हो गया है। लोगों ने कि जलस्तर बढ़ने से उनकी सैकड़ों बीघा ईख, मक्का, ज्वार, मिर्च, लौकी, टमाटर व भिंडी आदि की फसल बर्बाद हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम सुभाष सिंह का कहना है कि विभागीय अफसरों से बातचीत कर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि अभी जलस्तर की स्थिति सामान्य है। बारिश होने के बाद यमुना नदी का जलस्तर जरूर बढ़ा है, लेकिन फसलों के बर्बाद होने की सूचना नहीं आई है, भूमि कटान की शिकायत किसान कर रहे हैं। मामला दिखवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed