फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers will not bow down to the wrong policies of the government

सरकार की गलत नीतियों के सामने नहीं झुकेंगे किसान

Thu, 22 Apr 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Farmers will not bow down to the wrong policies of the government
संगत एंड यूूनाइटेड किंगडम ट्रस्ट एवं किसान मोर्चा के मुख्य सलाहकार बलजिंदर सिंह बोले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। कस्बे में आयोजित बैठक में संगत एंड यूूनाइटेड किंगडम ट्रस्ट एवं किसान मोर्चा के मुख्य सलाहकार बलजिंदर सिंह ने कहा कि सरकार किसानों की बर्बादी पर तुली हुई है, लेकिन किसान भी सरकार की गलत नीतियों के सामने नहीं झुकेगा। कृषि कानून वापसी पर ही किसान दिल्ली बार्डर से वापस लौटेंगे।
दोघट कस्बे में भाकियू नेता राजेंद्र चौधरी के आवास पर आयोजित बैठक में बलजिंदर सिंह ने कहा कि सरकार के तीनों कृषि कानून किसान ही नहीं आमजन की बर्बादी का कारण बनेंगे। किसान लंबे समय से धरने और प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार अपनी हठधर्मिता पर अड़ी हुई है। सरकार जनता के हितों की नहीं अपने हितों का ध्यान रख रही है। किसान भी सरकार की इस तानाशाही के सामने नहीं झुकेंगे कृषि कानून वापसी पर ही वापस लौटेंगे। गन्ना मिलों को चले छह माह हो चुके हैं, लेकिन किसानों के गन्ने का भुगतान अभी तक नहीं किया गया। बिजली, खाद, उर्वरकों आदि के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर किसानों की कमर तोड़ी जा रही है। सरकार को जनता की नहीं अपनी चिंता है।
विज्ञापन

भारतीय किसान मोर्चा के सलाहकार रमनदीप सिंह मान ने कहा कि विकास का नारा देकर सरकार बनाने वाले ही अब देश को विनाश की ओर ले जा रहे है। गाजीपुर बार्डर पर हुई किसान गलतान सिंह की मौत पर ट्रस्ट की तरफ से उसके परिवार को सहायतार्थ एक लाख रुपये की धनराशि दी गई। इस मौके पर गुरप्रीत सिंह, अमरजीत सिंह, कुलदीप सिंह, बिजेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, पवेंद्र मुखिया, मोनू, देवी सिंह, आजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed