फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers upset due to closure of weighing at purchasing center

क्रय केंद्र पर तौल बंद व कम इंडेट जारी होने से किसान परेशान

Thu, 24 Feb 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Farmers upset due to closure of weighing at purchasing center
समस्या का जल्द समाधान न होने पर धरने की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। कंडेरा गांव में बृहस्पतिवार को किसानों की बैठक हुई। इसमें सहकारी चीनी मिल रमाला की ओर से किसानों को कम इंडेंट जारी करने और नियमित तौल न होने पर रोष जताया। किसानों ने मिल प्रबंधन से क्रय केंद्र पर नियमित तौल कराने की मांग की। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।

किसानों का कहना था कि गांव के सी क्रय केंद्र पर पिछले दो सप्ताह से गन्ना तौल बंद है। इंडेंट जारी न होने से किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा है। उन्हें पशुओं के लिए चारे की समस्या से जूझना पड़ रहा है। दिन में गर्मी का एहसास होने लगा है। नियमित तौल न होने से गर्मी के मौसम में गन्ने की छिलाई करने में परेशानी होगी। पूर्व में नियमित तौल कराने की मांग को लेकर क्रय केंद्र पर हंगामा किया था। मिल प्रबंधन ने एक दिन तौल शुरू कराकर फिर बंद कर दी। किसानों ने समस्या का जल्द समाधान न होने पर मिल परिसर में धरना प्रदर्शन करेंगे। मुख्य गन्ना अधिकारी अजय यादव का कहना है कि सी क्रय केंद्र पर ट्रांसपोर्ट की अलग से व्यवस्था कराई गई है। किसानों की समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा। बैठक में तेजपाल, नरेंद्र, बिट्टू, ओम सिंह, रवींद्र, रामकुमार, तेजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed