फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers' uproar over sugarcane weighing slow

गन्ना तौल धीमी गति से होने पर किसानों का क्रय केंद्र पर हंगामा

Fri, 28 Jan 2022 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Farmers' uproar over sugarcane weighing slow
समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। सहकारी चीनी मिल रमाला के कंडेरा गांव में केंद्रों पर गन्ने की धीमी गति से तौल रही है। इससे किसानों को कई-कई दिन तक इंतजार करने के लिए विवश होना पड़ा रहा है। किराए से गन्ने की तौल करने वाले किसानों को अधिक किराया खर्च करना पड़ रहा है। शुक्रवार को किसानों ने केंद्र पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने मिल प्रबंधन से तौल में तेजी लाने और समस्या का समाधान न होने पर धरने की चेतावनी दी।

गांव के किसान देवेंद्र, बिट्टू, ओमप्रकाश, जितेंद्र, नरेंद्र का कहना था कि गांव में रमाला मिल के तीन क्रय केंद्र हैं। तीनों केंद्रों पर बारिश होने से कीचड़ हो गया, जिससे किसानों के वाहन फंस जाते है। क्रय केंद्र पर गन्ने से भरा हुआ ट्रक फंसा खड़ा है, जिससे तौल प्रभावित हो रही है। तौल धीमी होने के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किराए पर गन्ना की ढुलाई करने वाले किसानों को अधिक किराया देना पड़ रहा है। शुक्रवार को किसानों ने व्यवस्था ठीक कराकर तौल में तेजी लाने की मांग को लेकर केंद्र पर हंगामा प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की। मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी अजय कुमार का कहना है कि तीनों केंद्रों पर जल्द व्यवस्था ठीक करा दी जाएगी और गन्ना इंडेंट भी अधिक जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed