{"_id":"6245ee534ae7a325210e7f70","slug":"farmers-strike-continues-in-protest-against-the-consolidation-process-baghpat-news-mrt582570143","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकबंदी प्रक्रिया के विरोध में किसानों का धरना व आमरण अनशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकबंदी प्रक्रिया के विरोध में किसानों का धरना व आमरण अनशन जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। बामनौली गांव में चकबंदी प्रक्रिया से नाराज किसानों का पंचायत घर परिसर में बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। महेशपाल व उसकी पत्नी राधा का आमरण अनशन रहा।
किसानों का कहना था कि चकबंदी के बाद से उनकी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। कब्जा हटवाने के लिए कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समाधान नहीं हुआ। किसानों की जमीन को चकबंदी विभाग ने हवाई चक बना दिए है। खेती की जमीन को शमशान घाट, खड़ंजा, कृष्णा नदी पर दर्शा दिया है। इसके अलावा किसानों को जमीन के दूसरे स्थानों पर कब्जे दे दिए गए है। किसानों ने समस्या का समाधान न होने तक धरना एवं आमरण अनशन जारी रखने की चेतावनी दी। इस मौके पर राजीव, खिलारी सहित अन्य किसान मौजूद रहे।