{"_id":"612e6ec58ebc3ea75c652a6a","slug":"farmers-should-not-depend-on-sugarcane-crop-earn-double-profit-by-cultivating-co-crop-baghpat-news-mrt5540810125","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने की फसल पर आश्रित न रहे किसान, सहफसली खेती कर दोगुना लाभ कमाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने की फसल पर आश्रित न रहे किसान, सहफसली खेती कर दोगुना लाभ कमाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहकारी चीनी मिल रमाला की ओर से सूप गांव में किसान गोष्ठी का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। सहकारी चीनी मिल रमाला की ओर से मंगलवार को सूप गांव में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। मिल के प्रधान प्रबंधक डॉ आरबी राम ने किसानों को गन्ने की उन्नत खेती के बारें में जानकारी दी। कहा कि किसान गन्ने की फसल पर आश्रित न रहे, सहफसली खेती कर दोगुना लाभ कमाएं।
सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबधक डॉ आरबी राम ने कहा कि कहा कि मिल की ओर से गांव में चल रहे गन्ना सर्वे में दर्ज आंकड़ों में नाम, खाता नंबर, मोबाइल नंबर, गन्ना रकबा जांच कर लें ताकि आगामी पेराई सत्र में किसी प्रकार की असुविधा ना हो। सीसीओ अजय यादव ने किसानों को गन्ना विकास विभाग की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। पानी बचाने के लिए ड्रिप इरिगेशन अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों को गन्ने की फसल में लगने वाले रोग व कीटों और बचाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खेतों में अत्यधिक उर्वरक और कीटनाशक का प्रयोग कर रहा है। अत्यधिक उर्वरक का प्रयोग किसानों और खेत दोनों के लिए घातक है। चीनी मिल के उप प्रबंधक जीके पोरदार ने कहा कि चीनी के दाम कम होने से गन्ना मूल्य भुगतान में देरी हुई है। 25 अक्टूबर तक चीनी मिल चलाकर गन्ने के बकाए भुगतान किया जाएगा। गोष्ठी की अध्यक्षता सहकारी गन्ना विकास समिति के डायरेक्टर राजपाल सिंह ने की। गोष्ठी में सुमित पंवार, यशपाल, रामहेर, राजू, जयकमल, सहदेव, सोमपाल मौजूद रहे।
गोष्ठी में कई गांव के लगभग तीन सौ किसानों ने भाग लिया।