फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers Panchayat: Farmers Panchayat held in Collectorate in Baghpat for many demands

Farmers Panchayat: कलक्ट्रेट में खूब गरजे किसान, चार घंटे तक चली पंचायत, ये हैं प्रमुख मांगें

Tue, 07 Jun 2022 09:41 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 07 Jun 2022 09:41 PM IST
सार

किसानों की कलक्ट्रेट में करीब चार घंटे तक पंचायत चली। पंचायत में किसान खूब गरजे और उन्होंने अपनी ये प्रमुख मांगे रखीं।

विज्ञापन
Farmers Panchayat: Farmers Panchayat held in Collectorate in Baghpat for many demands
कलेक्ट्रेट में किसानों की पंचायत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत में किसान मजदूर संगठन के बैनर तले मंगलवार को कलक्ट्रेट में पंचायत हुई। विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर किसान खूब गरजे। करीब चार घंटे तक चली पंचायत में नलकूपों पर मीटर लगाने का विरोध किया गया। साथ ही गन्ने का बकाया भुगतान समेत अन्य समस्याओं को उठाया गया। किसानों ने समस्याओं को लेकर दो ज्ञापन डीएम को सौंपे।

विज्ञापन


किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि सरकार ने चुनाव से पहले अपने घोषणा पत्र में किसानों और मजदूरों के हित के लिए खूब वादे किए थे। मगर, इनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया और अब उन वादों के विपरीत कार्य किया जा रहा है। ऐसा किसी भी हालत में नहीं होने दिया जाएगा। 
विज्ञापन


उपाध्यक्ष अनु मलिक ने कहा कि किसान अपनी समस्याओं के निस्तारण की लंबे समय से मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी बात सुनने वाला कोई नहीं है। किसानों का उत्पीड़न करने के लिए नलकूपों पर मीटर लगाए जा रहे हैं। गन्ना भुगतान कराए बिना बिजली बिल जमा करने को दबाव बनाने के लिए कनेक्शन काटे जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित राणा ने कहा कि इस वक्त सबसे ज्यादा परेशान किसान है। फसलों का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। फसलों का समय पर भुगतान नहीं किया जाता है। इसके बाद भी किसानों का सरकारी वसूली के लिए उत्पीड़न किया जाता है। पंचायत में फैसला लिया गया कि नलकूपों पर मीटर लगाने के विरोध में मेरठ में ऊर्जा निगम के एमडी कार्यालय पर 25 जून को धरना दिया जाएगा। इसके बाद सभी मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपे गए। इस दौरान जिलाध्यक्ष कालूराम हिलवाड़ी, यशवीर हिलवाड़ी, इसरार हुसैन, अवध प्रताप सिंह, गजेंद्र आय, अमित तोमर, नरेंद्र शिकोहपुर, बाबर टांडा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Gupta Brothers Arrested: राशन की दुकान से निकलकर गुप्ता बंधुओं ने साउथ अफ्रीका में खड़ा किया साम्राज्य, अब मंडराया ये खतरा

सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन में ये हैं मांगें
- चुनाव के समय लोक संकल्प पत्र में किए गए वादों को सरकार पूरा करें
- किसानों के नलकूप पर मीटर लगाने की प्रक्रिया को तुरंत बंद कराया जाएं
- किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने का वादा सरकार पूरा करें
- किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले गोवंश को संरक्षित करने के लिए हर गांव में गोशाला का निर्माण किया जाएं
- कृष्णा व हिंडन नदी में फैक्टरी के केमिकल युक्त पानी की समस्या को दूर करें, जिससे इनके किनारे बसे गांवों में पानी स्वच्छ रहे
- आयुष्मान योजना का लाभ सभी किसान व मजदूर के परिवार को मिले
- रोजगार नहीं मिलने तक सभी स्नातक को 15 हजार रुपये महीने बेरोजगारी भत्ता मिले
- गांवों में ऊर्जा निगम का छापा बंद कराकर गांवों में कैंप लगाकर बिल वसूल किया जाएं
- सभी बनाए गए सीएचसी व पीएचसी में डाक्टरों की तैनाती की जाएं, जिससे गांवों में बेहतर उपचार मिल सके
- गांवों व कस्बों में निजी भवनों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को स्थानांतरित किया जाएं
- प्रदेश में सभी प्रकार की शिक्षा, चिकित्सा व न्याय निशुल्क दिया जाएं
- बागपत चीनी मिल का दोहरीकरण किया जाएं
- चौगामा नहर परियोजना को जल्द पूरा किया जाएं

यह भी पढ़ें: UP: भीषण गर्मी से हाल-बेहाल, पंखे दे रहे गर्म हवा, झुलसा रही लू, इस तारीख के बाद मिलेगी राहत 

डीएम को संबोधित ज्ञापन में ये हैं मांगें
- गन्ना बकाया भुगतान को ब्याज के साथ कराया जाएं
- सूखे रजबहों व नहरों में पानी छुड़वाया जाएं
- जिन जगहों पर ट्रांसफार्मर ओवरलोड है, वहां अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगवाए जाएं
- बड़ौत के बीच से गुजरने वाले मीरपुर रजबहे की सफाई कराई जाएं
- हरियाणा व यूपी के बीच चल रहा यमुना सीमा विवाद का निस्तारण कराया जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed