{"_id":"602eabc08ebc3ee9002bff00","slug":"farmers-occupied-railway-tracks-in-protest-against-agricultural-laws-baghpat-news-mrt5259141150","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने कब्जाया रेलवे ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने कब्जाया रेलवे ट्रैक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बागपत रोड, बड़ौत और कासिमपुर खेड़ी में चार घंटे तक धरना प्रदर्शन
- किसानों के प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल रेलवे स्टेशनों पर रहा तैनात
बागपत/बड़ौत/रमाला। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने बागपत रोड, बड़ौत और कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन पर धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने रेल की पटरी पर बैठक कर नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान कोई ट्रेन नहीं गुजरी। किसानों ने एलान किया कि कृषि कानून वापस होने तक अलग-अलग तरीके से आंदोलन जारी रहेगा। बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर पांच सूत्री मांगपत्र एसडीएम सदर अनुभव कुमार को सौंपा गया।
कृषि कानूनों के विरोध और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बृहस्पतिवार को किसानों और रालोद कार्यकर्ताओं ने बड़ौत स्टेशन पहुंच कर रेलवे ट्रैक पर चार घंटे तक कब्जा किए रखा। देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह के बेटे संजीव तोमर, चौबासी खाप चौधरी सुभाष, देशखाप के थांबेदार चौधरी बृजपाल सिंह, थांबेदार यशपाल सिंह, आचार्य बलजोर सिंह आर्य, विक्रम आर्य, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक डॉ. अजय तोमर के नेतृत्व में बावली, मलकपुर, जोनमाना, बरवाला, बड़ौत, गुराना आदि गांव के किसानों और रालोद कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों के विरोध में नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि कृषि कानून वापस होने तक संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आंदोलन जारी रहेगा। रालोद नेता विश्वास चौधरी, विपिन ढिकाना, संजीव तोमर, गौरव बड़ौत, विनोद खेड़ा, मास्टर सुरेश राणा, पूर्व विधायक डॉ. अजय कुमार, डॉ. साहब सिंह, सपा नेता रणधीर प्रधान गुराना, दरियाव सिंह, मुनेश बरवाला, देवेंद्र चौहान, कुलदीप तोमर शामिल रहे।
बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर धरना प्रदर्शन
अग्रवाल मंडी टटीरी। भारतीय किसान यूनियन युवा के जिलाध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। पांच सूत्रीय मांगपत्र एसडीएम बागपत अनुभव सिंह को सौंपा गया। चौधरी हिम्मत सिंह ने तीनों कानूनों को वापस करने और एमएसपी पर कानून बनाने की मांग दोहराई। दिल्ली शामली सहारनपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों के एक साल से बंद पड़े संचालन को शुरू कराने की मांग की। हरिद्वार-अजमेर एक्सप्रेस को बागपत रोड स्टेशन पर स्टॉपेज की मांग की गई। चौधरी नेपाल चौधरी, बिल्लू राकेश, राजपाल, करण सिंह उर्फ पिंकी, सतपाल सिंह, तेजपाल सिंह, कृष्णपाल सिंह, ओमकार, डॉ. सुनील अग्रवाल, जफर त्यागी, संजय मानव, अश्वनी, सुनील चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
छावनी बने रहे रेलवे स्टेशन, पुलिस का कड़ा पहरा
अग्रवाल मंडी टटीरी/बड़ौत। भाकियू के रेल रोको आंदोलन के चलते जिले के रेलवे स्टेशन छावनी में तब्दील रहे। बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर आंदोलन को मद्देनजर आरपीएफ, आरआरएएफ, पीएससी, सिविल पुलिस तैनात रही। बड़ौत, खेकड़ा और कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। तहसीलदार प्रदीप कुमार बड़ौत रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे।
कासिमपुर खेड़ी में किसानों ने दिखाई ताकत
रमाला। भाकियू के युवा नेता जुल्ला चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के आदेश पर कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन पर धरना प्रदर्शन किया गया। प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। ज्ञापन में तीनों कृषि कानून की वापसी और एमएसपी पर कानून बनाने की मांग की गई। पेट्रोल-डीजल की कीमत कम हो और किसानों का गन्ना मूल्य बढ़ाया जाएं। धरना प्रदर्शन करने वालों में पुष्पेंद्र, सलीम, खालिद, जावेद आदि मौजूद रहे।