फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers held the weigh clerk hostage

किसानों ने तौल लिपिक को बंधक बनाया

Tue, 14 Jan 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers held the weigh clerk hostage
खेकड़ा (बागपत)। गांव सांकरौद स्थित गन्ना तौल केंद्र पर घटतौली के विरोध में किसानों ने तौल लिपिक को बंधक बनाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे मुख्य गन्ना अधिकारी ने कांटे को दुरुस्त कराया। इसके बाद किसान शांत हुए।
विज्ञापन

गांव सांकरौद में बागपत शुगर मिल का गन्ना तौल केंद्र है। सोमवार की सुबह तौल केंद्र पर किसान गन्ने से लदी भैंसा बुग्गी व ट्रैक्टर ट्राली लेकर पहुंचे। तौल शुरू होते ही किसानों को घटतौली की शंका हुई। इसके बाद उन्होंने कांटे को चेक कराया तो घटतौली पाई गई। इसके चलते आक्रोशित किसानों ने तौल लिपिक आरिफ को बंधक बनाकर जमकर हंगामा किया। किसानों ने बागपत शुगर मिल में अधिकारियों को फोन कर घटतौली की सूचना दी। सूचना मिलते ही मुख्य गन्ना अधिकारी राजदीप सिंह बालियान, गन्ना समिति सचिव अनिल कुमार व तहसीलदार खेकड़ा यदुवंश कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों को समझा बुझा कर शांत किया। इसके बाद सीसीओ ने अपनी गाड़ी को कांटे पर चढ़ाकर बाट आदि रखकर वजन कराया। साथ ही कांटे को किसान के सामने ही दुरुस्त कराया। इसके बाद किसान शांत हुए। इस दौरान अनुज, प्रदीप, अनिल, रवित, ओमपाल, ब्रह्मपाल, धर्मपाल, अमित, धर्मवीर, सतेंद्र, आनंद, रविंद्र, बोबी, सहदेव, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed