{"_id":"5ff6ed7c4c36f647ec076e3d","slug":"farmers-have-taken-out-tractor-rally-in-baghpat-district-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर निकाली ट्रैक्टर रैली, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर निकाली ट्रैक्टर रैली, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
Thu, 07 Jan 2021 04:51 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 07 Jan 2021 04:51 PM IST
विज्ञापन
किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में किसानों ने गुरुवार को कृषि कानूनों के विरोध में ट्रैक्टर रैली निकाली। बुधवार को धरने पर सर्वसम्मति से एलान किया गया था कि किसान रैली के जरिए विरोध जताएंगे और पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
देशखाप के थांबेदार ब्रजपाल चौधरी ने बताया था कि गुरुवार को बड़ौत नगर के चारों ओर ट्रैक्टर-ट्रॉली रैली निकाली जाएगी। रैली को सफल बनाने के लिए गांव-गांव एलान किया जा रहा है। सिंघु बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के खत्म होने के बाद ही यहां पर धरना खत्म होगा।
विज्ञापन
उधर, बड़ौत नगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली रैली निकाले जाने को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। बड़ौत नगर के चारों ओर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग, बड़ौत-मेरठ मार्ग और बड़ौत अमीनगर सराय पड़ते हैं। ट्रैक्टर रैली के दौरान इन मार्गों पर जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अमर उजाला लाइव: हर पल खतरे में रहती है जान, तस्वीरों में देखिए यूपी की जर्जर इमारतों का हाल
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों की ट्रैक्टर रैली ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से होकर गुजरी। रैली के कारण ईपीई से गुजरने वाले वाहनों को मवी कलां इंटरचेंज से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर डायवर्ट किया गया। हरियाणा और पंजाब जाने वाले वाहनों को निवाड़ा बॉर्डर से निकाला गया और दिल्ली जाने वाले वाहनों को डूंडाहेड़ा से रवाना किया गया।
ऐसे रही व्यवस्था
- सिंघु बॉर्डर पर धरनारत किसानों ने कुंडली से वेस्टर्न पेरिफेरल पर रैली निकाली।
- यूपी गेट के किसानों ने दुहाई और डासना से ईपीई पर चढ़कर पलवल तक रैली निकाली।
- दुहाई और कुंडली के बीच मवी कलां इंटरचेंज से रूट डायवर्जन रहा।
- जिले की सीमा में ईपीई पर ट्रैक्टर रैली नहीं निकाली गई।
लोगों को परेशानी से बचाने के लिए प्लान तैयार किया गया। बड़ौत में भी आवागमन को बाधित नहीं होने दिया गया। - अभिषेक सिंह, एसपी, बागपत।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/