फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers' dharna got the support of BKU

किसानों के धरने को भाकियू का मिला समर्थन

Thu, 16 Dec 2021 07:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Farmers' dharna got the support of BKU
सांकरौद यमुना खादर मे किसानो के साथ धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : KAHKRA
सांकरौद के यमुना खादर में रेत खनन ठेकेदार के खिलाफ किसानों का धरना जारी
विज्ञापन

चेतावनी दी कि ठेकेदार को रेत खनन नहीं करने दिया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। सांकरौद गांव के यमुना खादर में रेत खनन ठेकेदार के खिलाफ चल रहे किसानों के धरने को भारतीय किसान यूनियन का साथ मिल गया है। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि ठेकेदार को रेत खनन नहीं करने दिया जाएगा। उसका पट्टा शासन को निरस्त करना पडे़गा। दिल्ली के आंदोलन की तर्ज पर पट्टा निरस्त कराने को लेकर आर पार की लड़ाई लडे़ंगे।

सांकरौद गांव के किसान रेत खनन ठेकेदार के खिलाफ यमुना खादर में छह दिन से धरने पर बैठे है। बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन के नेता विनोद कुमार के साथ कई कार्यकर्ताधरना स्थल पहुंचे। समर्थन देने की घोषणा करते हुए धरने में शामिल हो गए। कहा कि सांकरौद गांव के किसान वाजिब मांग को लेकर धरना दे रहे है। रेत खनन ठेकेदार उनके खेतों के पास से अवैध रेत खनन करना चाहता है। रेत लदे वाहनों को किसानों के निजी रास्ते से निकालना चाहता है। पोकलेन मशीनें भी मंगा ली है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को ठेकेदार की तानाशाही से अवगत कराया जा चुका है। अब सांकरौद गांव के किसानों की इस लड़ाई को भाकियू लडे़गी। दिल्ली के आंदोलन की तर्ज पर धरने में गति लाई जाएगी। धरने में रविंद्र धामा, प्रमोद कुमार, देवेंद्र धामा, प्रवीण धामा, धर्मेंद्र कुमार, पप्पू, संजीव, रणसिंह, मुकेेश आदि किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed