{"_id":"6632b6f8d0b5335f37047984","slug":"farmers-33-bigha-wheat-and-sugarcane-crop-burnt-due-to-fire-baghpat-news-c-28-1-bag1001-112559-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: आग लगने से किसानों की 33 बीघा गेहूं और ईख की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: आग लगने से किसानों की 33 बीघा गेहूं और ईख की फसल जली
Thu, 02 May 2024 03:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 02 May 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
बागपत। ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग होने से फैजपुर निनाना गांव में 33 बीघा गेहूं और गन्ने की फसल जल गई। जबकि बली और चिरचिटा में भी फसल जल गई। इस तरह तीन गांवों में आठ किसानों की 53 बीघा फसल जलकर राख हो गई। उधर आग लगने पर पहुंचे किसानों ने किसी तरह आग बुझाई। किसानों ने नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की।
फैजपुर निनाना गांव के रहने वाले रोहित धनकड़ ने बताया कि उनके गांव के जंगल में अनुज के खेत में ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। जिसमें बुधवार दोपहर स्पार्किंग होने से अनुज के खेत में आग लग गई। जो पड़ोसी जसवीर, धर्मवीर, अनुज और पिंकू के खेत में पहुंच गई। आग लगने का पता चलने पर वहां पहुंचे किसानों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा चलने के कारण आग नहीं बुझाई जा सकी। इसके बाद अग्निशमन की गाड़ी भी पहुंची, लेकिन जब तक जसवीर की नौ बीघा ईख, धर्मवीर की दो बीघा, अनुज की 15 बीघा और पिंकू की आठ बीघा गेहूं की फसल जल गई। जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हो गया। किसानों ने नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की।
-- -- -- -- -
हर साल लगती है आग, नहीं हटाया ट्रांसफार्मर
फैजपुर निनाना गांव के रोहित धनकड़ ने बताया कि खेतों से गुजर रही बिजली लाइन जर्जर हो चुकी है, जिसमें जगह जगह जोड़ लगे हुए है। जिससे हर साल खेतों में हादसे होते रहते है। उन्होंने कहा कि अनुज के खेत से ट्रांसफार्मर हटाने के लिए कई बार अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं हटाया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -
भूसा और गेहूं की फसल जली
अग्रवाल मंडी टटीरी। बली गांव में रहने वाले राजेंद्र ने बताया कि बुधवार दोपहर सर्व हितकारी इंटर कालेज के सामने उसके खेत में गेहूं की फसल में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे किसानों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझी। जिससे उसकी पांच बीघा गेहूं की फसल और गांव के ही शोराज का पांच बीघा का भूसा और राजेंद्र चौहान का छह बीघा का भूसा जल गया। किसानों ने नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की।
-- -- -- -- -
तार टूटने से चार बीघा गेहूं की फसल जली
अमीनगर सराय। चिरचिटा गांव के रहने वाले ज्ञानू ने बताया कि उसके खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन का तार टूट गये। जिसकी चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। जिससे उसकी चार बीघा गेहूं की फसल जल गई। आग लगने से उसे 60 हजार रुपये का नुकसान हो गया।
-- -- --
वर्जन-
तीनों जगहों पर आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए टीम भेजी जाएगी। आग लगने के कारणों का पता चलने पर राजस्व विभाग से रिपोर्ट मंगवाकर नुकसान का मुआवजा दिलाया जाएगा। एके वर्मा, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम।