फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmer dies after being hit by LT line

खेत में एलटी लाइन के तार की चपेट में आकर किसान की मौत

Mon, 09 Aug 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being hit by LT line
शबगा गांव निवासी किसान योगेन्द्र का फाइल फोटो - फोटो : BAGHPAT
छपरौली (बागपत)। शबगा गांव में एलटी लाइन के तार की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। ग्रामीण खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गए तो उन्हें किसान अचेत मिला। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

शबगा गांव में किसान योगेंद्र पुत्र राममेहर अपने खेत में ईंख बांध रहा था। इस दौरान वह एलटी लाइन के टूटे तार की चपेट में आ गया। वह करंट लगने से अचेत हो गया। वहां अन्य किसान भी चारा लेने पहुंचे तो योगेंद्र पड़ा हुआ देखा। उन्होंने किसी तरह तार हटाया तथा योगेंद्र को लेकर चिकित्सक के पास पहुंचे। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मृतक किसान का पोस्टमार्टम कराया और गांव में लाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों ने किसान दुर्घटना बीमा के तहत आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की है। वहीं, विद्युत निगम के जेई कमलेश कुमार ने बताया कि वहां तार टूटे होने की सूचना विभाग को नहीं दी गई थी। किसान को दुर्घटना बीमा दिलाए जाने के संबंध में ऊर्जा निगम हर संभव मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed