{"_id":"6a00e6e65debfb4bd9091ed4","slug":"farmer-dies-after-being-hit-by-car-on-national-highway-baghpat-news-c-28-1-bag1001-151471-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नेशनल हाईवे पर कार की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नेशनल हाईवे पर कार की टक्कर से किसान की मौत
विज्ञापन
बालैनी। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के पास एक कार की टक्कर से 61 वर्षीय किसान भोपाल सिंह की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार को हुआ था, जिसके बाद रविवार सुबह उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया था, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
बाखरपुर बालैनी गांव निवासी भोपाल सिंह शनिवार को खेत में काम करने के बाद पैदल घर लौट रहे थे। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के पास पहुंचते ही पीछे से आई एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि भोपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक अपनी कार लेकर भाग गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल भोपाल सिंह को तुरंत एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहीं उनके परिजनों को भी हादसे की जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। हालांकि, मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। भोपाल सिंह के परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। सीओ रोहन चौरसिया ने जानकारी दी कि पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है और कार चालक के बारे में जानकारी मिल गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।