फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Family caught by lover couple, will get married

प्रेमी युगल को रेलवे स्टेशन पर दबोचा, फिर थाने में हुआ फैसला, जल्द होगा निकाह

Sat, 07 Mar 2020 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 07 Mar 2020 12:18 AM IST
सार

बागपत में घर से फरार हुए प्रेमी युगल को परिजनों ने दबोच लिया। और फिर...

विज्ञापन
Family caught by lover couple, will get married
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद में खेकड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार को फरार हुए प्रेमी युगल को परिजनों ने पकड़ लिया। मामला कोतवाली पहुंचा तो दोनों पक्ष के लोग भी एकत्र हो गए। इस दौरान उनमें नोकझोंक भी हुई। बाद में दोनों के परिजनों ने उनका निकाह कराने का फैसला किया।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव में एक श्रमिक परिवार रहता है। श्रमिक की पुत्री से पड़ोस के ही एक युवक के प्रेम संबंध बन गए। शुक्रवार की सुबह दोनों घर से निकल पडे़। दोनों खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आने की इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पता चलने पर युवती के परिजन वहां पहुंच गए और दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आखिर प्रेमिका से ही करना पड़ा निकाह... जमकर हुआ हंगामा, रस्में पूरी नहीं करने पर दी ये चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजन दोनों को कोतवाली ले आए और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सूचना मिलते ही युवक के परिजन एवं गांव के गणमान्य लोग भी कोतवाली में पहुंच गए। दोनों पक्षों में नोकझोंक भी हुई। गांव के लोगों ने मामला शांत कराया।

इसके बाद गणमान्य लोगों की मौजूदगी में दोनों का जल्द ही निकाह कराने का फैसला किया गया। इस पर दोनों पक्ष सहमत हो गए। इस फैसले की जानकारी भी पुलिस को दे दी। इसके बाद पुलिस ने प्रेमी युगल को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सभी गांव वापस लौट गए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed