{"_id":"5f0759c58ebc3e63653d3121","slug":"extent-of-negligence-reached-baraut-news-mrt4903671112","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही की हो गई हद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही की हो गई हद
विज्ञापन
बड़ौत। कोरोना वायरस से निपटने के लिए जहां सरकार काफी गंभीर है, वहीं अभी भी कुछ विभाग इसमें लापरवाही बरतने में कसर नहीं छोड़ रहे है। ऐसा ही एक मामला ढ़िकाना गांव का सामने आया है, जहां पर कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के चार दिन बाद भी संक्रमित एरिया मेें सैनिटाइजर कराने की सुध नहीं ली गई है। उधर, जिम्मेदार ग्राम पंचायत विभाग व स्वास्थ्य विभाग सैनिटाइजर के छिड़काव को लेकर एक-दूसरे पर पल्ला झाड़ रहे है।
ढ़िकाना गांव में चार दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव केस मिला था। मगर, अभी तक भी गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव नहीं कराया गया है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश पनपता जा रहा है। महिला ग्राम प्रधान के पति ब्रजपाल का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से अब तक सैकड़ों कॉल स्वास्थ्य विभाग को कर चुका है। बेटा भी सीएचसी पर भेजा, लेकिन अभी तक सैनिटाइजर नहीं हुआ। उधर, सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार का कहना था कि गांव में सर्वे कर लोगों को होम क्वांरटीन किया जा चुका है, सैनिटाइजर ग्राम पंचायत विभाग की जिम्मेदारी है। एसडीएम दुर्गेश मिश्र का कहना है कि मामला गंभीर है। सैनिटाइजर कराने की जिम्मेदारी प्रधान व सचिव की है, यदि लापरवाही हुई है तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। ग्राम सचिव शैंकी राणा का कहना है कि सैनिटाइजर कराने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की है। जल्द ही गांव में सैनिटाइजर कराया जाएगा।