फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Expensive kitchen should be affordable

महंगी होती रसोई होनी चाहिए सस्ती

Mon, 29 Jan 2018 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 29 Jan 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
Expensive kitchen should be affordable
गृहणी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रसोई का सामान बहुत महंगा हो गया है। इसके अलावा स्कूलों में बच्चों की फीस भी काफी ज्यादा बढ़ गई है। इस कारण परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। बजट से महिलाओं को सस्ते सामान की आस है। महिलाओं ने कहा सरकार को बजट में रसोई के सामान से लेकर गैस सिलेंडर को सस्ता किरना चाहिए। बच्चों की फीस पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।
विज्ञापन


ठाकुरद्वारा मोहल्ला निवासी साक्षी कौशिक ने कहा कि महंगी दाल और सब्जी के कारण रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। बजट में इन चीजों पर ध्यान दिया जाए ताकि मध्यम वर्ग की गृहणी अपना परिवार चला सके।
विज्ञापन


पुराना कस्बा निवासी ललिता चौहान ने कहा कि आए दिन बढ़ रही गैस के दाम ने रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। खाने-पीने की वस्तुएं महंगी है। इस कारण परिवार सोच समझकर चलाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि बजट में सरकार जरूरत की चीजों को सस्ता करती है तो सभी वर्गों के परिवार को लाभ मिलेगा।कोर्ट रोड गली नंबर दो निवासी सुनीता ने कहा कि रसोई के बगैर परिवार नहीं चलता है। जो भी रसोई की वस्तुएं वह सस्ती हो तो परिवार का पालन-पोषण सही हो सकेगा। बजट में रसोई पर ध्यान रखा जाए।


पुराना कस्बा निवासी कुसुम लता ने कहा कि बच्चों की फीस और रसोई के सामान की महंगाई ने आम परिवार की कमर तोड़ रखी है। परिवार चलाना लोहे के चने चबाने के बराबर है। बजट में रसोई से लेकर बच्चों की फीस तक सस्ती करें तो आमजन को लाभ मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed