{"_id":"603fd12f8ebc3e14ff1e804c","slug":"executive-engineer-office-became-the-base-of-brokers-baraut-news-mrt528030750","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिशासी अभियंता कार्यालय बना दलालों का अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिशासी अभियंता कार्यालय बना दलालों का अड्डा
विज्ञापन
विद्युत मजदूर पंचायत के पदाधिकारियों ने किया हंगामा
जल्द कार्रवाई न होने पर हड़ताल की चेतावनी, एफआईआर दर्ज कराने की मांग
बड़ौत। विद्युत वितरण खंड प्रथम कार्यालय पर सक्रिय दलालों पर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को विद्युत मजदूर पंचायत के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि दलालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो विद्युत कर्मी कार्य बहिष्कार करेंगे।
विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर ने कहा कि विद्युत वितरण खंड प्रथम पूरी तरह से दलालों का अड्डा बन गया है। कार्यालय पर दलाल उपभोक्ताओं से अधिकारियों से मिलीभगत कर अवैध वसूली कर रहे हैं। आरोप लगाया कि गत मंगलवार को अधिशासी अभियंता प्रथम की मौजूदगी में एक दलाल ने विद्युत कर्मी आरिफ चौहान के साथ अभद्रता की। उसके बाद भी दलाल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विभागीय अधिकारियों ने कार्यालय पर दलालों पर जल्द एफआईआर नहीं करायी तो कार्य बहिष्कार कर हड़ताल शुरू कर देंगे। उधर अधिशासी अभियंता प्रथम गोपाल सिंह का कहना था कि शिकायत प्राप्त हुई है। जिसको गंभीरता से दिखवाया जा रहा है। उपभोक्ता से अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी जाएगी। प्रदर्शन व मांग करने वालों में सुरेन्द्र तोमर, आरिफ चौहान, धर्मपाल, बुलचन्द, सुनील, सन्नी, अमित, राजीव, आतिक, अनुज आदि शामिल रहे।