{"_id":"62055375e68e7953ed795d7e","slug":"everyone-was-confident-about-the-victory-said-the-voters-expressed-their-confidence-baghpat-news-mrt576538997","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत को लेकर सभी दिखे आश्वस्त, बोले वोटरों ने जताया विश्वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत को लेकर सभी दिखे आश्वस्त, बोले वोटरों ने जताया विश्वास
विज्ञापन
सृष्टि गोस्वामी खेकड़ा
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जनपद की तीनों विधानसभा बागपत, बड़ौत और छपरौली सीटों पर बृहस्पतिवार को मतदान कराया गया। मतदान के बाद सभी पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों की जीत का दावा किया। किसी ने विकास व अन्य मुद्दों पर वोट करने की बात कही तो विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने सरकार से परेशान होकर वोट करने का दावा किया।
भाजपा के कार्य को देखकर लोगों ने वोट किया: सूरजपाल
भाजपा के जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने कहा कि वह तीनों सीटों पर जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है। जिस तरह से मतदान हुआ है, उससे साफ है कि वोटरों ने भाजपा पर विश्वास जताया है। लोगों ने विकास, सुरक्षा, राम मंदिर, अनुच्छेद 370 हटाना, किसान सम्मान निधि, सड़कों की हालत सुधरने समेत अन्य को देखते हुए वोट किया है, क्योंकि ऐसा कोई अन्य पार्टी नहीं कर सकती है।
सौ प्रतिशत गठबंधन के तीनों प्रत्याशी जीतेंगे: जगपाल
रालोद के जिलाध्यक्ष डा. जगपाल तेवतिया कहते है कि वह सौ प्रतिशत आश्वस्त है कि तीनों सीटों पर रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत होगी। पहले बड़ौत को लेकर कुछ संशय था, लेकिन मतदान होने के साथ ही वहां भी स्थिति साफ हो गई कि रालोद-सपा गठबंधन की जीत होगी। अब किसी तरह का कोई संदेह बाकी नहीं रह गया है।
विज्ञापन
भाजपा से परेशान हर वर्ग ने बसपा को वोट किया: मोहित
बसपा के जिलाध्यक्ष मोहित आनंद ने कहा कि वह तीनों सीटों पर अपने प्रत्याशियों की जीत मान रहे है। क्योंकि भाजपा सरकार से हर वर्ग के लोग परेशान है और गठबंधन को लोगों ने पसंद नहीं किया। क्योंकि भाजपा से पहले सपा की सरकार में बुरे हालात थे और लोगों को पता है कि अगर गठबंधन को वोट करेंगे तो फिर वही पुराने हालात होंगे। इसलिए ही लोगों ने बसपा को वोट किया है और बसपा की जीत होगी।
कांग्रेस ही सभी का विकल्प, इसलिए किया वोट: योगेश
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि लोगों ने भाजपा, सपा, बसपा सभी की सरकार को देख लिया है और इन सरकारों में लोगों का खूब उत्पीड़न हुआ है। इसलिए ही इन सभी का विकल्प मानते हुए लोगों ने कांग्रेस को वोट किया है और तीनों सीटों पर कांग्रेस की जीत निश्चित है। रालोद को इसलिए वोट नहीं किया, क्योंकि उसका सपा के साथ गठबंधन है।

तानिया बैंसला- फोटो : BAGHPAT

आशु बैंसला- फोटो : BAGHPAT