फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Eventually sanitizer was made in Dhikana village

आखिरकार ढ़िकाना गांव में कराया गया सैनिटाइजर

Fri, 10 Jul 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Eventually sanitizer was made in Dhikana village
बड़ौत। आखिरकार प्रशासन ने ढ़िकाना गांव की सुध ली और क्षेत्र में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। अमर उजाला में प्रकाशित खबर के बाद ग्राम सचिव टीम के साथ गांव पहुंचे और गांव में सैनिटाजर का छिड़काव शुरू कराया।
विज्ञापन

ढ़िकाना गांव में पांच दिन पूर्व एक युवक कोरोना पॉजिटिव आया था। स्वास्थ्य विभाग ने उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मगर, गांव में सैनिटाइजेशन नहीं कराया गया था। ग्रामीण एहतियातन गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव कराने की मांग कर रहे थे। मगर, जिम्मेदार ग्राम पंचायत व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एक-दूसरे पर पल्ला झाड़ रहे था। अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो प्रशासनिक अमला हरकत में आया। एसडीएम दुर्गेश मिश्र और बीडीओ राहुल वर्मा के निर्देश पर शुक्रवार को ग्राम सचिव शैंकी राणा गांव पहुंचे और पूरे गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव शुरू कराया। ग्रामीणों ने अमर उजाला का आभार जताया। सचिव शैंकी राणा ने बताया कि गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed