फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Even Vedas cannot purify a person who is devoid of values.

Baghpat News: संस्कार से हीन व्यक्ति को वेद भी नहीं कर सकता पवित्र

Mon, 19 Feb 2024 05:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 05:41 PM IST
विज्ञापन
Even Vedas cannot purify a person who is devoid of values.
फोटो - 5
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। राष्ट्रीय विप्र विद्वत परिषद की ओर से सोमवार को नगर के पक्का घाट स्थित परशुराम भवन में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार कराया गया। परिषद के महामंत्री आचार्य प्रवीण पुलस्त्य के आचार्यत्व में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार किया गया।

आचार्य प्रवीण पुलस्त्य ने कहा कि सत्य बोलना और धर्म का आचरण करना सर्वश्रेष्ठ कर्म होता है। संसार में सत्य से बढ़कर कोई भी तप नहीं है। उन्होंने कहा कि संस्कार से हीन व्यक्ति को वेद भी पवित्र नहीं कर सकते हैं। आचार्य विवेक ने यज्ञोपवीत की महत्ता नियम की जानकारी दी। आचार्य सोमदत्त शास्त्री ने कहा कि संस्कार से ही विप्र बालक द्विज की श्रेणी में आते हैं। द्विज का तात्पर्य दूसरा जन्म होने से है। पक्का घाट के प्रभारी पंडित हीरालाल, पंडित लोकेश शास्त्री, आचार्य धीरज शर्मा, अंकित शास्त्री, शोभित शास्त्री, प्रमोद शास्त्री, नमन शास्त्री, कपिल आलम्बायन, अंकुर शास्त्री, सुशांत शास्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed