फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Establishment of Shakti Van in Phulera, planted 2200 saplings

फुलेरा में शक्ति वन की स्थापना, 2200 पौधे लगाए

Thu, 07 Jul 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Establishment of Shakti Van in Phulera, planted 2200 saplings
फुलेरा गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण करते सांसद डॉ.सत्यपाल सिंह व डीएम राजकमल याद? - फोटो : BAGHPAT
चांदीनगर। वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह और डीएम राजकमल यादव ने फुलेरा गांव में शक्ति वन की स्थापना करने के लिए पौधरोपण किया। सांसद ने कहा बिना पेड़ों के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने वन महोत्सव वृक्षारोपण जन आंदोलन के अंतर्गत जिले के प्रत्येक व्यक्ति से एक पौधा लगाने और उनका संरक्षण करने के साथ एक-दूसरे को पौधरोपण करने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया। शक्ति वन में 2200 पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजकमल यादव ने गांव शक्ति वन की स्थापना कार्यक्रम में आई महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के लिए महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित महिला व पुरुषों से पौधा लगाकर उनका बच्चों की तरह देखभाल, संरक्षण करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रतीक्षा जादौन, डीएफओ हेमंत सेठ, डॉ. मोनिका गुप्ता, खेकड़ा ब्लॉक प्रमुख परवेंद्र धामा, जिला पंचायत सदस्य मनु पाल बंसल, जिला कार्यकारिणी सदस्य नरेश वर्मा, बाबू राम प्रधान, भोपाल प्रधान, सतेंद्र सूद, अरुण यादव, सुंदर सिंह सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों और छात्रों ने किया पौधरोपण
बागपत/छपरौली। डीएवी पब्लिक स्कूल और सर्वोदय पब्लिक स्कूल में बुधवार को पौधरोपण किया गया। डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवेश कुमार ने बताया कि विद्यालय में सौ से अधिक पौधे रोपे गए। उधर सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अमित कुमार तेवतिया ने बताया कि स्कूल के छात्र-छात्राओं ने स्कूल प्रांगण में पौधरोपण कर उनकी देखरेख करने का संकल्प लिया। स्कूल के प्रबंधक प्रमोद पंवार ने छात्रों को अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया। उधर, छपरौली में लूंब गांव के केटी पब्लिक स्कूल में पौधरोपण किया गया। स्कूल के छात्रों, शिक्षकों ने स्कूल प्रांगण में पौधरोपण कर देखभाल करने का संकल्प लिया। मौके पर प्रधानाचार्य सोनू चौहान, सुरेंद्र सिंह तुगाना, सोनू कुमार, पूजा चौहान, आरती, नीतू, प्रियांशु, वंशिका, मधुरिका, निधि, प्रीति, अवधि, आरव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed