फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Entrepreneur said, RIM-axle industry should be included in ODOP

उद्यमी बोले, ओडीओपी में शामिल किया जाए रिम-धुरा उद्योग

Thu, 28 Jan 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneur said, RIM-axle industry should be included in ODOP
उद्यमी बोले, ओडीओपी में शामिल किया जाए रिम-धुरा उद्योग
विज्ञापन

डीएम ने जिला उद्योग बंधु व निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा बैठक ली
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डीएम राजकमल यादव ने जिला उद्योग बंधु व निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं का गुणवत्ता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उद्यमियों को योजनाओं से लाभान्वित करने और यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में 15 दिन में साफ-सफाई करने को कहा। उद्यमियों ने रिम-धुरा उद्योग को एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना में शामिल करने की मांग की।

डीएम ने कहा कि जिले में 1008 आवेदन में से 828 स्वीकृत हुए और 112 निरस्त किए गए हैं। जीएमडीआईसी को निवेश मित्र पोर्टल की शिकायतों को समय से स्वीकृत व निरस्त किया जाए, कोई भी शिकायत डिफाल्टर की सूची में शामिल नहीं होनी चाहिए। उन्होंने इंडस्ट्री वेलफेयर एसोसिएशन की समस्या को देखते हुए औद्योगिक क्षेत्र में प्रकाश-व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उद्यमियों ने जिले में ईएसआई खोलने, मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने व रिम-धुरा उद्योग को ओडीओपी में शामिल करने की मांग की। डीएम ने उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। डीएम ने नगरपालिका के संबंधित प्रकरणों को लेकर अगली बैठक में बागपत, बड़ौत, खेकड़ा के अधिशासी अधिकारियों को बैठक में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए। बैठक में जीएम डीआईसी अर्चना तिवारी, पंपी दास, अधीक्षण अभियंता विद्युत रणविजय सिंह, अधिशासी अभियंता रवि दत्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed