{"_id":"62434aabde2a567ddf27dedf","slug":"energy-corporation-workers-protest-against-privatization-continues-baghpat-news-mrt582356088","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजीकरण के विरोध में ऊर्जा निगम के कर्मचारियों का दूसरे दिन भी जारी रहा विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजीकरण के विरोध में ऊर्जा निगम के कर्मचारियों का दूसरे दिन भी जारी रहा विरोध
बागपत औद्योगिक क्षेत्र स्थित एसई कार्यालय पर प्रदर्शन करते विद्युत कर्मचारी
- फोटो : BAGHPAT
Link Copied
बागपत/बड़ौत। निजीकरण के विरोध में मंगलवार को दूसरे दिन भी ऊर्जा निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों विरोध प्रदर्शन जारी रहा। उन्होंने दूसरे दिन भी धरना देकर समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन
उनका कहना था कि सरकार निगम के कर्मचारियों के हक में काम करने के बजाए विभाग का निजीकरण करने के प्रयास में लगी है। उन्होंने बिजली कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन प्रणाली लागू करने, निजीकरण की सभी प्रक्रिया निरस्त करने और ग्रेटर नोएडा का निजीकरण व आगरा का फ्रेंचाइजी करार रद्द करने, केरल के केएसईबी लिमिटेड की तर्ज पर प्रदेश के सभी ऊर्जा निगमों का एकीकरण कर यूपीएसईबी का गठन करने और तेलंगाना की तरह ऊर्जा निगम में कार्यरत संविदा कर्मियों को नियमित करने के साथ वेतन विसंगतियों का निस्तारण कर संवर्गों को तीन पदोन्नति पद के समयबद्ध वेतनमान दिया जाने की मांग की। धरने में उपखंड अधिकारी राणा प्रताप, अमित कुमार, अवर अभियंता विकास कुमार, पवन कुमार, गुलशन कुमार, राकेश ढाका, आलोक कुमार, प्रदीप गुप्ता, आरिफ चौहान, नरेन्द्र, राजेश कुमार, गणेश, विकास कुमार व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।