फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Encroachment will take place along the highway in Baraut, four hundred people notice

बड़ौत में हाईवे किनारे हटेगा अतिक्रमण, चार सौ लोगों को नोटिस

Sun, 20 Sep 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Encroachment will take place along the highway in Baraut, four hundred people notice
बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मार्ग पर वाहनों के खड़े होने से संकीर्ण बना हाईवे का दृश्य। - फोटो : BARAUT
दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर हादसों को रोकने और जाम से निजात के लिए उठाया गया कदम
विज्ञापन

दुकान, होटल और ढाबे के संचालन में हाइवे की जमीन का नहीं कर सकेंगे प्रयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे के दोनों ओर से शहर के बीच में अतिक्रमण हटाने की तैयारी हो गई है। करीब चार सौ दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा दुकान के सामने हाइवे की जमीन पर किसी तरह की व्यवसायिक गतिविधि नहीं की जा सकेगी। पुलिस-प्रशासन ने नोटिस भेजने शुरू कर दिए हैं। हादसों को रोकने और नगर को जाम से निजात दिलाने के लिए कदम उठाया गया है।
दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर बड़ौत नगर में औद्योगिक पुलिस चौकी से दिल्ली बस स्टैंड और बावली गांव की सीमा तक अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की तैयारी है। पुलिस-प्रशासन ने ऐसी दुकानें, होटल, ढाबे और अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान चिह्नित किए हैं, जिन्होंने अतिक्रमण कर रखा है। दुकान के सामने व्यवसायिक गतिविधियां की जा रही है। अतिक्रमण के कारण जाम लग जाता है और आए दिन हादसे होते हैं। ऐसे में पुलिस-प्रशासन ने करीब चार सौ दुकानदारों को नोटिस जारी किए हैं। पुलिस दुकानों पर पहुंचकर नोटिस रिसीव करा रही है। सीओ आलोक कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन

हाइवे निर्माण में खड़ी हो रही थी बाधा
बड़ौत। नगर में हाइवे के निर्माण का कार्य लटका हुआ है। औद्योगिक पुलिस चौकी से बावली रोड तक अतिक्रमण के कारण निर्माण की रफ्तार बेहद धीमी है। इस कारण ठेकेदार कंपनी को भी मुश्किलें उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशनपुर बिराल हादसे से सीखना होगा सबक
बड़ौत। हाईवे निर्माण के बाद किसी तरह की दुघर्टना रोकने के लिए भी यह कदम उठाए जा रहे हैं। हाइवे पर व्यावसायिक गतिविधियों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा रहता है। बिराल बस स्टैंड पर हादसे से सबक सीखना होगा।
पांच दशक से हाइवे की जमीन पर कब्जा
बड़ौत। सर्वे के दौरान हाईवे के दोनों ओर लगभग 400 से अधिक लोग ऐसे है जो 50 वर्षों से भी अधिक समय से हाईवे पर व्यवसायिक गतिविधियां कर रहे है। अब निर्माण में परेशानी खड़ी हो रही है।
इस तरह बना रहा हाइवे
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का निर्माण 155.125 किमी होगा। अनुमानित लागत 1505.72 करोड़ है। पहले चरण में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के मवीकलां से शामली बाईपास तक 61.409 किमी का निर्माण चल रहा है। पहले चरण के 61.409 के हिस्से की अनुमानित लागत 726.33 करोड़ है। कृष्णा कंस्ट्रशन के प्रोजेक्ट मैनेजर डीएन सिंह ने बताया कि बावली व बड़ौत के बीच कुछ अधूरा पड़ा है। जिस पर काम चल रहा है।
किसने क्या कहा
- एसडीएम दुर्गेश मिश्रा का कहना है कि हाइवे पर औद्योगिक पुलिस चौकी, दिल्ली बस स्टैंड पर तैनात पुलिस कर्मियों के अलावा कोतवाली के एक दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हाईवे पर स्थित जितने भी प्रतिष्ठान है, उन्हें स्वयं जाकर नोटिस रिसीव कराएं और उनके हस्ताक्षर कराएं।

- सीओ आलोक कुमार ने कहा कि नोटिस में साफ तौर पर लिखा है कि हम हाईवे की जमीन पर किसी प्रकार की व्यवसायिक गतिविधियों नहीं करेंगे। यदि नोटिस प्राप्ति के बाद व्यवसायिक गतिविधियां करते मिले तो एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed