फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Employees engaged in digging old files

ई-रिक्शा चालक की पीट-पीट कर हत्या

Mon, 07 Dec 2020 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Employees engaged in digging old files
सोमवार की सुबह बावली-छछरपुर मार्ग पर पड़ा मिला शव
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा फफोटो संख्या 9
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। बावली-छछरपुर मार्ग पर रविवार की देर रात बासौली गांव निवासी ई-रिक्शा चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सोमवार को उसका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हत्या के कारणों को पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बासौली निवासी दिनेश (28) नगर में ई रिक्शा चलाता था। परिजनों के अनुसार रविवार को वह गांव से बड़ौत ई-रिक्शा चलाने आया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। सोमवार की सुबह दिनेश का शव बावली-छछरपुर मार्ग पर पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि उसके शरीर पर चोट के निशान थे। उसकी जेब से मिले कागजों के आधार पर पुलिस ने पहचान की। परिजनों के अनुसार दिनेश रोजाना गांव से नगर में ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा कर रहा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि हत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। परिजनों से भी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed