फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Employees are not afraid of corona infection

कोरोना संक्रमण से भय नहीं खाते मुलाजिम

Fri, 07 Jan 2022 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Employees are not afraid of corona infection
ओर बताओ शर्मा जी क्या हाल है: बागपत कलक्ट्रेट में बिना मास्क के आपस में वार्ता करते कर्मचारी - फोटो : BAGHPAT
अधिकतर सरकारी कार्यालयों में बिना मास्क बैठे रहे अधिकारी व कर्मचारी, साक्षात्कार भी मास्क लगाए बिना लेते रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बाजारों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लोग लापरवाही बरत रहे हैं, वहीं, सरकारी कार्यालयों के हालात भी ठीक नहीं हैं। वहां भी अधिकतर अधिकारी व कर्मचारी मास्क नहीं लगाते हैं। हालांकि लोग उनके पास शिकायत लेकर पहुंचते हैं। यहां कलक्ट्रेट, विकास भवन, डीआईओएस कार्यालय में शुक्रवार को अधिकतर कर्मी बिना मास्क के काम करते रहे।
विकास भवन में बिन मास्क लगाए साक्षात्कार
विकास भवन सभागार में शुक्रवार को ऋण वितरण के लिए साक्षात्कार हुआ। यहां करीब 15 आवेदक मास्क लगाए थे, जबकि साक्षात्कार लेने वाले अधिकारी बिन मास्क बैठे थे। वहीं, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय में कर्मचारी मास्क लगाए लोगों को योजनाओं की जानकारी दे रहे थे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में नहीं लगाते मास्क
कलक्ट्रेट में राजस्व अभिलेख व नजारत में अधिकारी व कर्मचारी बिना मास्क के बैठे रहे। बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण में लोग समस्याएं लेकर आते रहते हैं। इसके बावजूद अधिकारी बिना मास्क नहीं लगाते हैं। संग्रह अनुभाग कार्यालय में किसी भी कर्मचारी ने मास्क नहीं लगाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को मास्क लगाने के निर्देश हैं। सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। यदि किसी कार्यालय में लापरवाही बरती जा रही है तो कार्रवाई की जाएगी।-अमित कुमार, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed