{"_id":"644432b6d1973a97d70c2b14","slug":"emphasis-on-increasing-the-reasoning-ability-of-the-students-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-616-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया
Sun, 23 Apr 2023 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
बागपत। छात्रों की गणित और विज्ञान विषय में रुचि बढ़ाने और तार्किक क्षमता का विकास करने पर जोर दिया जाएगा। इसके लिए विद्यालयों में गणित और विज्ञान क्लब का गठन किया जाएगा। क्लब का गठन करने का मुख्य उद्देश्य छात्रों की क्षमता के अनुरूप सोच को विकसित करना होगा।
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में गणित और विज्ञान विषय को आसान बनाने और गणित व विज्ञान के सिद्धांतों का व्यावहरिक जीवन में उपयोग करने के लिए गणित एवं विज्ञान क्लब का गठन किया जाएगा। क्लब के संचालन के लिए विद्यालय स्तर पर सात सदस्यीय समिति का गठन किया जाएगा। समिति में विद्यालय के प्रधानाचार्य संरक्षक और प्रधानाचार्य द्वारा नामित शिक्षक मार्गदर्शन नियुक्त किए जाएंगे।
दसवीं की परीक्षा में गणित या विज्ञान विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र को अध्यक्ष, नौवीं कक्षा में विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाला छात्र सचिव, आठवीं कक्षा में इन विषयों में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र के अलावा दसवीं और नौवीं कक्षा के इन विषयों में दूसरे स्थान पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र सदस्य होंगे।
विज्ञापन
क्लब की ओर से पूरे वर्ष की गतिविधियों की योजना तैयार की जाएगी और महीने में एक बार बैठक कर पूरे माह की गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। विद्यालयों में गणित व विज्ञान क्लब के गठन के लिए शासन स्तर से पांच हजार रुपये का बजट आवंटित किया गया है। माध्यमिक शिक्षा अभियान के अपर राज्य परियोजना निदेशक विष्णु कांत पांडेय ने विद्यालयों में क्लब का गठन करने के निर्देश दिए हैं।