फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Emphasis on completing 10th and 12th class syllabus

सीबीएसई का 10वीं व 12वीं का स्लेबस एक सप्ताह में खत्म होगा, फिर रिवीजन कराएंगे स्कूल

Mon, 28 Feb 2022 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on completing 10th and 12th class syllabus
बागपत। सीबीएसई परीक्षा में शमिल होने वाले परीक्षार्थी तैयारियों में जुटे हैं। कोर्स पूरा कराने के लिए सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षाएं चलाई जा रही हैं। कोर्स पूरा करने के बाद रिवीजन कराने की तैयारी है। जिससे परीक्षा परिणाम बेहतर रहें।
विज्ञापन

जिले में सीबीएसई के 57 स्कूल हैं। इनमें 16 हजार छात्र-छात्राएं दसवीं व 12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। सीबीएसई ने 26 अप्रैल से बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा की तिथि जारी होते ही स्कूल प्रबंधन और छात्र कोर्स पूरा करने में जुट गए हैं। समय से कोर्स पूरा हो इसके लिए विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षाएं चलाई जा रही हैं। बच्चों को रविवार को स्कूलों में बुलाकर कोर्स पूरा कराया जा रहा है। गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य अमित चौहान ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित हो चुकी है। बच्चों का कोर्स पूरा कराने के लिए स्कूल में अतिरिक्त कक्षाएं चलाई जा रही हैं। रविवार को भी बच्चों को स्कूल में बुलाकर कोर्स पूरा कराया जा रहा है। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल का कहना है कि सीबीएसई ने परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। विद्यालय में अधिकतर कोर्स पूरा हो गया है। 12वीं के छात्रों को अन्य कंपीटिशन की तैयारी कराई जा रही है।
विज्ञापन

सीबीएसई परीक्षा के लिए 16 हजार बच्चे पंजीकृत
सीबीएसई की को-ओर्डिनेटर रचना जौहर ने बताया कि जिले में बोर्ड की परीक्षा के लिए 16 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनमें नौ हजार परीक्षार्थी दसवीं और सात हजार परीक्षार्थी 12वीं की परीक्षा देंगे। सीबीएसई से संबद्ध सभी विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को समय से कोर्स पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। समय से छात्रों का कोर्स पूरा हो इसके लिए विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षाएं चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed