फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Electricity supply stalled for two days in Basant Bihar Colony

बसंत बिहार कॉलोनी में दो दिन से बिजली सप्लाई ठप

Fri, 04 Feb 2022 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply stalled for two days in Basant Bihar Colony
आक्रोशित लोगों ने बिजलीघर पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बड़ौत। बसंत बिहार कॉलोनी में दो दिनों से ठप पड़ी बिजली सप्लाई के विरोध में शुक्रवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पहले कालोनी में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। इसके बाद बिनौली रोड स्थित एक्सईएन द्वितीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता ने लोगों को किसी तरह समझा- बुझाकर शांत किया।

लोगों का कहना था कि कॉलोनी में पिछले दो दिन से विद्युत फाल्ट के चलते सप्लाई ठप पड़ी है। लोगों को पेयजल व्यवस्था को लेकर दिक्कतें हो रही है। विद्युत यंत्र शोपीस बने हुए है, बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने कर्मचारियों पर विद्युत कार्यों को करने के एवज में सुविधा शुल्क मांगने का आरोप भी लगाया। सूचना पर पहुंचे अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने उन्हें शांत किया और कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल सप्लाई सुचारु करने के निर्देश दिए। तब जाकर लोग शांत हुए। प्रदर्शन करने वालों में श्रद्धा शर्मा, ज्योति शर्मा, अमरेश, विनिश जैन, मदनलाल, विनोद कुमार, रामपाल, मनोज जैन, विजय गिरि, पंकज अगस्त्य, वंश, अक्षय, कपिल शर्मा, विशाल तोमर, सुरेशो देवी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed