{"_id":"6910ed8508e40bffcc010109","slug":"electricity-problem-in-the-industrial-area-will-be-solved-new-line-will-be-laid-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-141581-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: औद्योगिक क्षेत्र में बिजली की समस्या होगी दूर, नई लाइन बिछाई जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: औद्योगिक क्षेत्र में बिजली की समस्या होगी दूर, नई लाइन बिछाई जाएगी
विज्ञापन
- बिजली लाइन में फाल्ट होने से उद्यमियों को उठाना पड़ रहा नुकसान, उद्योग बंधुओं की बैठक में उठाया गया था मुद्दा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। औद्योगिक क्षेत्र में जल्द ही बिजली की समस्या को दूर किया जाएगा। इसके लिए यूपीएसआईडीसी को ऊर्जा निगम ने एक करोड़ आठ छह रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा है। बजट जमा होने के बाद नई लाइन बिछाने का कार्य शुरू होगा, जिससे उद्यमियों की परेशानी दूर होगी।
औद्योगिक क्षेत्र में रोजाना बिजली की लाइन में फाल्ट होने के कारण उद्यमियों को परेशानी उठानी पड़ रही थी और इसका असर उनके उद्योग पर भी पड़ रहा था। उद्यमी विकास चौधरी, अश्वनी शर्मा, एसके कुंडू, दीपक कुमार मानव आदि भी उद्योग बंधु की बैठक में कई बार मुद्दा उठा चुके हैं। उन्होंने बताया कि लाइन जर्जर हालत में है और तेज हवा व बारिश के कारण कई बार तार भी टूट जाते हैं।
उद्यमियों की समस्या को देखते हुए ऊर्जा निगम ने एक करोड़ छह लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर यूपीएसआईडीसी को भेजा है। यूपीएसआईडीसी के बजट जमा करने के बाद ऊर्जा निगम के अफसर सरूरपुर खेड़की के 33 केवी बिजली घर से औद्योगिक क्षेत्र तक नई लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर देंगे। नई लाइन बिछने के बाद उद्यमियों को भी बार-बार होने वाले फाल्ट से निजात मिलेगी और उनके उद्योग पर असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
--
वर्जन
- नई लाइन बिछाने पर एक करोड़ छह लाख रुपये का खर्च आएगा। यह बजट यूपीएसआईडीसी को जमा करना है और इसके लिए पत्र लिखा गया है। बजट जमा होने के बाद नई लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - अमित कुमार, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम