फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Electricity current running in papers in the home district of Energy Minister

ऊर्जा मंत्री के गृह जनपद में कागजों में दौड़ रहा बिजली का करंट

Wed, 29 Jun 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Electricity current running in papers in the home district of Energy Minister
शहर में बिजली समस्या को लेकर बागपत एक्सईएन अमर सिंह को खरी खोटी सुनाते भजन विहार व कोर्ट रोड के ल? - फोटो : BAGHPAT
ऊर्जा मंत्री के गृह जनपद में कागजों में दौड़ रहा बिजली का करंट
विज्ञापन

बागपत। ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर के गृह जनपद में बिजली का करंट तारों की जगह कागजों में दौड़ रहा है। यहां कागजों में मंगलवार को 22 घंटे बिजली आपूर्ति दिखाई गई, जबकि तारों में 18 घंटे भी सही से आपूर्ति नहीं हो सकी। इस तरह का खेल केवल मंगलवार को नहीं हुआ है, बल्कि कई दिनों से यह खेल चल रहा है।
बागपत शहर के साथ ही बड़ौत व ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति का बुरा हाल है। जिस तरह से उमस भरी गर्मी बढ़ रही हैं, उसी तरह बिजली के कट बढ़ते जा रहे हैं। यहां पिछले कई दिन से हालात यह है कि एक दिन में 50 से ज्यादा कट लग रहे हैं। लेकिन विद्युत निगम के कागजों में बिजली आपूर्ति बहुत अच्छी हो रही हैं। मंगलवार को शहरी उपकेंद्र पर बिजली आपूर्ति को लेकर रजिस्टर में लिखा गया था कि सुबह आठ बजे से दस बजे तक लाइन में फाल्ट आने के कारण बड़ौत रोड पर आपूर्ति बाधित रही। इसके बाद दोपहर 12 से दो बजे तक पुराना कस्बा के फीडर में फाल्ट आने से आपूर्ति बाधित रही। इस तरह केवल दो घंटे के कट दिखाए गए हैं और अन्य किसी कट का उपकेंद्र में कोई रिकॉर्ड नहीं हैं। इस तरह ऊर्जा निगम के अधिकारी खूब खेल कर रहे हैं।
विज्ञापन

--
बिजली बिल पूरा देते हैं तो बिजली के कट क्यों लग रहे
बिजली के लगातार कट लगने के कारण परेशान बागपत के भजन विहार व कोर्ट रोड के लोग शिकायत लेकर एक्सईएन कार्यालय पर पहुंचे। जहां लोगों ने हंगामा कर दिया। लोगों ने कहा कि कहा कि जब वह बिजली का पूरा बिल देते हैं तो उनको समस्या क्यों हो रही हैं। 18 घंटे भी बिजली नहीं दी जा रही है। आरोप लगाया कि एक महीने का बिल बकाया होते ही कर्मचारी कनेक्शन काटने पहुंच जाते हैं। लेकिन बिजली समस्या का समाधान करने पर ध्यान नहीं दिया जाता है। बिजली कट की समस्या दूर करने के लिए कहा गया। इस दौरान अशोक तोमर, अनुज, अजय ठाकुर, अरुण कौशिक, सुरेंद्र शर्मा, रमेश, सीडी शर्मा, गगन गौड़, शिवराज रुहेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गर्मी बढ़ने के कारण घरों में एसी, पंखे व अन्य उपकरण ज्यादा चलते हैँ जिसे लोड बढ़ जाता है। इस कारण ब्रेकडाउन हो रहे हैं। ब्रेकडाउन छोटा होने पर कई बार रिकार्ड नहीं होता है, क्योंकि आपूर्ति तुरंत ही शुरू कर दी जाती हैं। व्यवस्था को सुधारने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। - रणविजय सिंह, एसई विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed