फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Electric wire broke down, farmer's ten bighas of cane burnt

विद्युत तार टूट कर गिरा, किसान की दस बीघा ईख जली

Fri, 10 Dec 2021 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Electric wire broke down, farmer's ten bighas of cane burnt
ग्रामीणों का मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत/दाहा। बिजरौल गांव में शुक्रवार को विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से एक किसान की दस बीघा ईख जलकर नष्ट हो गई। किसानों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर ऊर्जा निगम से पीड़ित किसान के लिए मुआवजे की मांग की। उधर, दाहा क्षेत्र के निरपुड़ा गांव में किसान की चार बीघा गन्ने की फसल जल गई।

बिजरौल गांव के किसान महक के खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। यह काफी जर्जर हो चुकी है। किसान कई बार शिकायत पत्र देकर लाइन को बदलवाने की मांग कर चुके हैं। इसके बावजूद सुनवाई नहीं हुई है। नतीजन शुक्रवार को विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से महक सिंह के खेत में आग लग गई। जब तक सूचना पाकर किसान मौके पर पहुंचते तब तक महक की दस बीघा ईख जलकर नष्ट हो चुकी थी। वहीं, ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर पीड़ित किसान के लिए मुआवजे की मांग की। इस संबंध में एक्सईएन द्वितीय राजेश कुमार का कहना है कि जेई को भेजकर जांचकर कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शनकारियों में रवींद्र, संजीव, महक सिंह, अवतार, रामकिशन, जयवीर शामिल रहे। उधर, दाहा क्षेत्र के निरपुड़ा गांव में भी विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से किसान वीरेंद्र पुत्र श्याम सिंह की चार बीघे ईख जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने पीड़ित के लिए मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed