फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Election of cooperatives: 111 members were elected in Baghpat and a teacher was beaten up in the city

सहकारी समितियों का चुनाव: चुने गए 111 सदस्य, शिक्षक से मारपीट तो कहीं हंगामा,यहां पढ़ें बागपत जिले का हर अपडेट

Sat, 18 Mar 2023 10:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 18 Mar 2023 10:29 PM IST
सार

बागपत में सहकारी समितियों का चुनाव : जिले में 111 सदस्य चुने गए हैं। वहीं चुनाव के दौरान बागपत में शिक्षक व उसकी पत्नी के साथ मारपीट तो बड़ौत और बावली में जमकर हंगामा हुआ।

विज्ञापन
Election of cooperatives: 111 members were elected in Baghpat and a teacher was beaten up in the city
बागपत समाचार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जिले में शनिवार को 30 सहकारी समितियों पर चुनाव के बाद 111 सदस्यों को चुना गया। मतदान के दौरान बागपत में शिक्षक और उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया। बड़ौत में फर्जी मतदान को लेकर हंगामा हुआ। रविवार को सभापति और उपसभापति पद के लिए चुनाव होगा।

विज्ञापन


शनिवार को पुलिस सुरक्षा में जिले की 30 सहकारी समितियों पर मतदान कराया गया। जिसमें बागपत में मेरठ रोड स्थित अग्रसेन भवन में मतदान करने पहुंचे एक शिक्षक राजीव तोमर व उसकी पत्नी के साथ प्रत्याशी ने मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


तैनात पुलिसकर्मियों ने हमला करने वाले को हिरासत में लेकर कोतवाली भेजा। मारपीट में घायल शिक्षक व उसकी पत्नी का सीएचसी में उपचार कराया गया। शिक्षक का आरोप है कि मतदान के लिए जाते समय उसकी पत्नी के साथ अभद्रता भी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहकारी समिति बड़ौत में कुछ ग्रामीणों ने फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। जिसकी सूचना पर पहुंचे डीएम व एसपी ने जांच की। जहां जांच में दो लोगों का नाम व पिता का नाम एक ही निकला। जिसके बाद अधिकारियों ने मामला शांत कराया।

इसके अलावा बागपत की कृषक सेवा सहकारी समिति नौरोजपुर, सिसाना, काठा, बड़ौत, हिलवाडी, आदर्श नंगला आदि पर भी मतदान कराया गया। जिला सहायक सहकारी निर्वाचन अधिकारी मोहसीन जमील ने बताया कि रविवार को सभी समितियों पर सभापति व उपसभापति का चुनाव कराया जाएगा।

बारिश में भी मतदान केंद्रों पर लगी रही लंबी लाइन
मौसम खराब होने के चलते शनिवार की सुबह बारिश शुरू हो गई थी, लेकिन मतदाताओं के कदम नहीं थमे। जिसके चलते मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लिया। जिसके चलते केंद्रों पर मतदान करने के लिए मतदाताओं की लंबी लाइनें लगी रही।

यह भी पढ़ें: UP: विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर बड़ी कार्रवाई, एसडीएम ने 10 कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज कराया एस्मा का मुकदमा

मतदान में महिलाओं ने दिखाया उत्साह
सहकारी समितियों में मतदान को लेकर महिलाएं मतदाता भी पीछे नहीं रही। जो शनिवार की सुबह घरों से निकली और सहकारी समिति के चुनाव में मतदान करके अपनी भागीदारी की। शनिवार को लहचौड़ा गांव की साधन सहकारी समिति में मतदान के लिए महिलाओं की लंबी लाइन लगी रही। इसके अलावा सिसाना समेत अन्य गांवों की सहकारी समितियों पर भी महिलाओं ने मतदान किया।

मतदान केंद्रों के आसपास डटे रहे दावेदार व समर्थक
सहकारी समितियों के चुनाव को लेकर लोगों में उत्सुकता देखने को मिली। जिसके चलते दावेदार अपने समर्थकों के साथ मतदान केंद्रों के आसपास ही डेरा डालकर बैठे रहे और मतदान के लिए जा रहे लोगों का मान मनोव्वल करने से भी पीछे नहीं रहे। जिसके चलते सहकारी समितियों के आसपास भीड़ जुटी रही।

यह भी पढ़ें: बारिश से सर्द हुआ मौसम: गेहूं की फसल गिरी, सब्जी की फसल को नुकसान, चिंता में किसान

पूर्व विधायक के भतीजे ने जीत दर्ज की
बिनौली की साधन सहकारी समिति पर प्रबंध समिति के सदस्य पर दावेदार प्रशांत धामा ने जीत दर्ज की। प्रशांत भाजपा के पूर्व विधायक त्रिपाल धामा के भतीजे है। प्रशांत धामा की जीत पर ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed