{"_id":"5ebd7f6e8ebc3e905d3bbc1a","slug":"elderly-death-due-to-being-pressed-under-a-tractor-there-is-a-quarrel-in-the-family-baghpat-news-mrt4816834143","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर के नीचे दबने से अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर के नीचे दबने से अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला। जिवाना गांव के किसान की बुधवार देर रात मुजफ्फरनगर में ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार को किसान का शव गांव में लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मृतक दानवीर (48) पुत्र वेदपाल जिवाना गांव निवासी था। उसके छोटे भाई चांदबीर ने बताया कि दानवीर गांव में ही रहकर खेती बाड़ी करता था। बुधवार को वह मुजफ्फरनगर किसी काम से ट्रैक्टर लेकर गया था। जब वह राणा चौक के पास पहुंचा तो सामने से नील गाय आ गई। नील गाय को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर डिवाइडर से टकराकर पलट गया और वह ट्रैक्टर के नीचे दब गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बहार निकालकर परिजनों को सूचना दी। अधेड़ की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का गांव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
आरोप लगाया
बालैनी। रोशनगढ़ के अमित पुत्र सोनी ने गांव के ही पांच लोगों पर उसके साथ लाठी-डंडों व सरिया से मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने की बात कही है। वहीं बालैनी थाना प्रभारी हेमेंद्र बालियान का कहना है कि उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं है।