{"_id":"644ab61db2ad41b60c0d8726","slug":"eight-children-found-infected-with-measles-in-darkavada-baghpat-news-c-28-1-bag1001-734-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दरकावदा में आठ बच्चे खसरे से संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दरकावदा में आठ बच्चे खसरे से संक्रमित मिले
Thu, 27 Apr 2023 11:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 27 Apr 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत बागपत के निरोजपुर गांव में लोगों को चूहों से होने वाली बीमार
बिनौली/दोघट। क्षेत्र में खसरे के मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। दरकावदा गांव में दूसरे दिन भी स्वास्थ्य विभाग की टीम को आठ बच्चे खसरे से संक्रमित मिले। इसके अलावा दोघट के बोपुरा गांव में मिले खसरे के पांच मरीजों के स्वास्थ्य कर्मियों ने खून के सैंपल लिए।
बीपीएम बिनौली प्रवीण कुमार ने बताया कि बिनौली ब्लॉक के कई गांवों में खसरे के मरीज मिल रहे हैं। दरकावदा गांव में पूर्व में भी कई बच्चे खसरे से संक्रमित मिले थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी संक्रमित बच्चों का टीकाकरण किया है। गांव में दूसरे दिन भी टीम को आठ बच्चे खसरे से संक्रमित मिले। सभी का उपचार किया जा रहा है।
उधर, बोपुरा गांव में कुछ दिन पहले खसरे के पांच मरीज मिले थे। सीएचसी बिनौली के बीएचएम प्रवीण कुमार ने बताया कि बोपुरा गांव में खसरे का कोई नया केस नहीं मिला है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर खसरे से पीड़ित पांच मरीजों के खून के नमूने लिए और उन्हें जांच के लिए भेजा। ग्रामीणों को विटामिन ए की खुराक वितरित की। टीम ने ग्रामीणों को खसरे से बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन
सभी सीएचसी, पीएचसी से संबंधित सीएचओ, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि इस तरह के केस मिलने पर सावधानी बरती जाए। उच्चाधिकारियों को तुरंत सूचना दें। अपने कार्य क्षेत्र में लोगों से जानकारी लेते रहे। ग्रामीणों के भी संपर्क में रहें। जिसमें किसी स्तर से लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।