फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Efforts to provide pure drinking water in rural areas

ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल मुहैया कराने की कवायद

Thu, 26 Aug 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Efforts to provide pure drinking water in rural areas
बड़ौत। मिशन शक्ति के तहत ग्राम पंचायतों में जल प्रबंधन समिति के गठन किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक गांवों से आठ-आठ महिलाओं का चयन किया जाएगा। इसके बाद चयनित महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद यह समितियां ग्रामीणों शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए कार्य योजना तैयार करेंगी। भूजल संरक्षण की भी कवायद करेंगी।
विज्ञापन

शासन स्तर से ग्राम पंचायतों में भूजल संरक्षण व प्रबंधन के लिए समितियों का गठन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। यह समितियां मिशन शक्ति के तहत कार्य करेंगी। इन समितियों में ग्राम पंचायत सदस्यों को नामित किया जाएगा। शासन के निर्देश के बाद यहां पंचायती राज विभाग की ओर से सभी ग्राम पंचायतों को जल प्रबंधन समिति गठन किए जाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यह समितियां ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए कार्ययोजना तैयारी करेंगी। वहीं, भूजल स्तर को सुधारने के लिए भी कवायद करेंगी। ग्राम पंचायतों में पहले से छह समितियों का गठन किया जाता था, लेकिन अब इस समिति को भी ग्राम पंचायत में शामिल कर दिया गया है। यह समिति ग्राम पंचायत में भूजल स्तर के सुधार के लिए ग्रामीणों को जागरूक करेंगी।
विज्ञापन

जिले की ग्राम पंचायतों में भूूजल प्रबंधन के लिए समिति का गठन किया जाएगा। प्रत्येक गांवों से आठ-आठ महिलाओं को चयनित कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसे लेकर शासन के निर्देशों पर सभी ग्राम पंचायतों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। - राहुल वर्मा, बीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed