{"_id":"6255bcdf223a3b76a15d70ce","slug":"earlier-the-night-was-spent-after-drinking-water-now-got-enough-food-baraut-news-mrt584279221","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पानी पी कर गुजारी थी रात, अब मिला भरपेट खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले पानी पी कर गुजारी थी रात, अब मिला भरपेट खाना
विज्ञापन
बड़ौत सीएचसी में गर्भवती महिलाओं से बातचीत करते अधीक्षक।
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला इंपेक्ट
बड़ौत सीएचसी में भर्ती महिलाओं के खानपान की अव्यवस्थाओं को अमर उजाला ने किया था प्रकाशित
मंगलवार को डिप्टी सीएमओ ने जाना महिलाओं का हाल, खानपान व्यवस्था को दुरुस्त कराने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित खबर ‘सीएचसी मेें महिलाओं ने पानी पीकर गुजारी रात’ का स्वास्थ्य विभाग के अफसरों में संज्ञान लिया है। मंगलवार को डिप्टी सीएमओ महिलाओं का हाल जाने के लिए पहुंचे और स्टाफ को खानपान व्यवस्था को ओर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही पर कार्रवाई की हिदायत दी। इसके साथ ही भर्ती महिलाओं को भरपेट और पौष्टिक खाना भी दिया गया।
सीएचसी में भर्ती महिलाओं के खानपान की व्यवस्था बेपटरी है। दो दिन पूर्व तो कई महिलाओं ने खाना न मिलने पर पानी पीकर ही रात गुजारी, जबकि अन्य महिलाओं को आधा ग्लास दूध, बिस्कुट, खिचड़ी से संतुष्ट होना पड़ा। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो स्वास्थ्य विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया। सीएमओ डा दिनेश कुमार ने डिप्टी सीएमओ डॉ. विजय कुमार को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने और महिलाओं से बातचीत कर रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया। इसके बाद डिप्टी सीएमओ डा. विजय कुमार भर्ती महिलाओं से मिले और उनका हाल जाना। साथ ही स्टाफ को खानपान व्यवस्था को ओर दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि यहां भर्ती महिलाओं को सुबह नाश्ते में दूध, बिस्कुट, ब्रेड दिए गए जबकि दोपहर में दाल, चावल, रोटी और शाम को खिचड़ी दी गई। महिलाओं के परिजनों ने इसके लिए अमर उजाला का आभार जताया है।
इस संबंध में डिप्टी सीएमओ डॉ. विजय कुमार को निर्देशित किया गया है कि भर्ती महिलाओं के खानपान व देखरेख में कोताही न बरती जाएं। यदि इसके बावजूद भी लापरवाही मिलती है तो तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी। - दिनेश कुमार, सीएमओ