फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   E-rickshaws cause traffic jams in Baraut, demand for route determination raised

Baghpat News: बड़ौत में ई-रिक्शा के कारण लग रहा जाम, रूट निर्धारण की उठाई मांग

Fri, 28 Nov 2025 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaws cause traffic jams in Baraut, demand for route determination raised
परिवहन की खबर से संबं​धित। अमित जैन
- नगर की सड़कों पर बिना किसी रूट निर्धारण के दौड़ रहीं करीब दो हजार ई-रिक्शा
विज्ञापन

- वाहन चालकों के अलावा स्कूली बच्चों को जाम में फंसने से उठानी पड़ रही परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर में करीब दो हजार ई-रिक्शा चल रहीं हैं। इनके कारण बाजार में रोजाना जाम लगता है। इससे निजात पाने के लिए लोगों ने पुलिस व नगर पालिका से इनका रूट निर्धारित करने की मांग उठाई।

नगर के अजय, विपिन, देवेंद्र, मनोज, राहुल समेत अन्य लोगों का कहना है कि नगर में दो हजार से अधिक ई-रिक्शा चल रही हैं। जिनका कोई रूट निर्धारित नहीं किया गया है। चालक अपनी मर्जी से इनको दौड़ा रहे हैं। इस कारण नगर के मुख्य बजार में जाम लगा रहता है। इसमें फंसने से वाहन चालकों के अलावा स्कूली बच्चों को परेशानियों को उठाना पड़ रहा है, जो समय से न स्कूल पहुंच पाते हैं और न ही घर। लोगों का आरोप है कि कई बार पुलिस व पालिका अधिकारियों से इनके रूट निर्धारित करने की मांग की गई मगर आज तक कोई समाधान नहीं किया गया है। इस कारण लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

-- जाम की समस्या का हवाला देते हुए नगर पालिका से कई बार ई-रिक्शाओं का रूट निर्धारित करने की शिकायत की गई है मगर आज तक कोई समाधान नहीं किया गया है। - अमित जैन
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के साथ पुलिस अधिकारियों को सख्ती दिखाते हुए ई-रिक्शाओं को नंबर देकर इनके रूट बांटने चाहिए। जिससे नगर में लगने वाले जाम की समस्या कम होगी।। बोबी जैन

ई-रिक्शाओं की अधिकता के कारण रोजाना दिन निकलते ही बाजार में जाम लगना शुरू हो जाता है और शाम तक यही हाल रहता है। इस तरफ अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। - संजय कुमार

जाम लगने के कारण संजय मूर्ति से दिल्ली बस स्टैंड तक 500 मीटर की दूरी तय करने में करीब आधा घंटा लगता है। इसके समाधान के लिए ई-रिक्शाओं का रूट तय करना जरूरी है। - तरुण कुमार


वर्जन --
नगर में ई-रिक्शाओं की वजह से लगने वाले जाम की समस्या को कम करने के लिए जल्द ही पालिका की टीम के साथ मिलकर अभियान चलाया जाएगा। बिना रजिस्ट्रेशन व नियम विरुद्ध चलाई जा रही ई-रिक्शाओं पर कार्रवाई भी की जाएगी। - विजय कुमार, सीओ बड़ौत


वर्जन --

पालिका अपनी तरफ से ई-रिक्शाओं को नंबर आवंटित कर सकती है मगर रूट तय करने व लागू कराने की जिम्मेदारी पुलिस की है। लोगों की समस्या को देखते हुए जल्द ही इसका समाधान निकाला जाएगा। - मनोज कुमार रस्तोगी, अधिशासी अधिकारी बड़ौत

परिवहन की खबर से संबंधित। अमित जैन

परिवहन की खबर से संबंधित। अमित जैन

परिवहन की खबर से संबंधित। अमित जैन

परिवहन की खबर से संबंधित। अमित जैन

परिवहन की खबर से संबंधित। अमित जैन

परिवहन की खबर से संबंधित। अमित जैन

परिवहन की खबर से संबंधित। अमित जैन

परिवहन की खबर से संबंधित। अमित जैन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed