{"_id":"62af622e16077e2ace554a56","slug":"due-to-the-debt-the-drama-of-fake-robbery-was-created-baghpat-news-mrt5935620137","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्जा होने के कारण रचा था फर्जी लूट का ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्जा होने के कारण रचा था फर्जी लूट का ड्रामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्जा होने के कारण रचा था फर्जी लूट का ड्रामा
बागपत। जनसेवा केंद्र संचालक ने कर्जा होने के कारण मेरठ-बागपत नेशनल हाइवे पर शनिवार देर रात फर्जी लूट का ड्रामा रचा था। पुलिस ने स्कूटी, मोबाइल फोन व 4500 रुपये की नकदी बरामद कर लिया और फर्जी सूचना देने के मामले में न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार मेरठ-बागपत हाइवे पर हमीदाबाद गांव के समीप पंप के पास जनसेवा केंद्र संचालक उमेश बंसल से लूट का मामला फर्जी निकला। जनसेवा केंद्र संचालक ने पुलिस को 70 हजार रुपये की नकदी, मोबाइल फोन व स्कूटी लूटने की सूचना दी थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि उमेश बंसल ने पूछताछ में बताया कि उस पर चार-पांच लाख रुपये का कर्ज हो गया था। जिससे मानसिक रूप से परेशान हो गया था। कर्जा के कारण उसने फर्जी लूट का ड्रामा रचा था। लूट की झूठी सूचना देने के मामले में उमेश बंसल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।